फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi anti encroachment drive updates locals protest in madanpur khadar MLA amanatullah khan reach spot drive also in rohini and karol bagh

एक्शन में बुल्डोजर: दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बवाल, मदनपुर खादर में पत्थरबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Thu, 12 May 2022 02:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 12 May 2022 02:25 PM IST
सार

एमसीडी ने दोबारा कार्रवाई शुरू की, तो स्थानीय उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। एमसीडी के मुताबिक करीब 200-300 लोग मोके पर थे। इनके बीच से ही कुछ लोग पत्थरबाजी कर रहे थे। इसलिए लोगों को मौके से हटाने के लिए पुलिस को हल्का-फुल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कुछ लोगों को चोट भी आई।

विज्ञापन
Delhi anti encroachment drive updates locals protest in madanpur khadar MLA amanatullah khan reach spot drive also in rohini and karol bagh
अमानतुल्लाह खान हिरासत में - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में वृहस्पतिवार को बड़े स्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपने चारों जोनों में करीब 10 जगहों पर और उत्तरी दिल्ली ने दो जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस बीच सबसे बड़ी कार्रवाई मदनपुर खादर में की गई, जहां बवाल के बीच निगम ने अवैध तरीके से बनाई गई तीन बिल्डिंगों को धराशायी किया। भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई करने पहुंची एमसीडी की टीम पर पथराव भी किया गया। लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा, जिसमें कई लोगों को चोट भी आई है। 

विज्ञापन


उत्तरी निगम ने रोहिणी में केएन काटजू मार्ग पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ निगम ने घंटो बुलडोजर चलाया और करीब एक किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ अवैध निर्माण हटाया। पूर्वी निगम ने दिलशाद गार्डेन, दल्लूपुरा, गीता कॉलोनी, कांति नगर, कृष्णा नगर, विश्वास नगर और न्यू अशोक नगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया और यहां की सड़कों को साफ किया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन


दक्षिणी निगम की मध्य जोन की टीम सुबह 11 बजे मदनपुर खादर के कंचन कुंज में कार्रवाई करने पहुंची। छोटे-मोटे अतिक्रमण हटाने के साथ कार्रवाई शुरू की। थोड़ी देर में एक तीन मंजिला इमारत पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की। यह बिल्डिंग साल भर पहले बनी थी। बिल्डिंग के मालिक ने बताया कि उन्हें सामान भी नहीं निकालने दिया, जबकि एमसीडी का कहना है कि पहले ही बिल्डिंग को तोड़ने की जानकारी दी गई थी। निगम ने यहां ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दूसरी पांच मंजिला बिल्डिंग को भी धराशायी कर दिया, निगम के मुताबिक इसे अवैध रूप से बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पास की तीसरी बिल्डिंग पर भी निगम ने कार्रवाई शुरू की, तभी स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि सुबह जब निगम की टीम आई, तो दो बिल्डिंगें तोड़ने की बात की थी। लोगों ने आरोप लगाया कि निगम पूरी कॉलोनी तोड़ने की मंशा से आई है। तभी मौके पर स्थानीय विधायक अमानतुल्ला खान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्हें पुलिस ने कार्रवाई वाली जगह से करीब 200 मीटर पहले रोक लिया। पुलिस ने कहा कि मौके पर जाने की इजाजत किसी को नहीं है। लेकिन अमानतुल्ला खान करीब 15 मिनट मौके पर जाने और स्थानीय लोगों से बातचीत करने जिद करते रहे। 

इस बीच पुलिस को कहना पड़ा, कि वह अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं, सरकारी काम में बाधा पहुंचा रहे हैं। वह तुरंत वापस चले जाएं, वर्ना मजबूरन उन्हें हिरासत में लेना पड़ेगा। लेकिन वह स्थानीय महिलाओं और दूसरे लोगों के साथ मौके पर ही धरने पर बैठ गए। वह पुलिस से यह कहते रहे कि उन्हें हिरासत में लेने से लोगों के घर बच जाएं, तो गिरफ्तार कर लें। पुलिस के बार बार कहने पर जब वह वापस लौटने को तैयार नहीं हुए, तो अमानतुल्ला खान को उनके 12 समर्थकों के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया, कई घंटों बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 

पथराव के बाद लाठीचार्ज
एमसीडी ने दोबारा कार्रवाई शुरू की, तो स्थानीय उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। एमसीडी के मुताबिक करीब 200-300 लोग मोके पर थे। इनके बीच से ही कुछ लोग पत्थरबाजी कर रहे थे। इसलिए लोगों को मौके से हटाने के लिए पुलिस को हल्का-फुल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें कुछ लोगों को चोट भी आई। इस पूरी कार्रवाई के दौरान यहां का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस ने पूरे इलाके में बैरीकेडिंग कर रखी थी, बिल्डिंग गिराए जाने वाले स्थान पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी।

यहां भी चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
दक्षिणी निगम ने धीर सेन मार्ग पर इस्कॉन मंदिर के नजदीक, कालका देवी मार्ग और आस पास, चिराग दिल्ली गांव, सावित्री नगर और इसके आस पास, ख्याला एनबी ब्लॉक, डीडीयू कैंप, महात्मा गांधी कैंप, पश्चिमपुरी में जन्माष्टमी पार्क, विष्णु गार्डेन में चांद नगर रोड और सागरपुर नाले के आस पास भी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। 

भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई
रोहिणी में केएन काटजू मार्ग पर करीब 200 से अधिक पुलिस बल के साथ एमसीडी ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई में दो बुलडोजर लगाए गए थे। यहां करीब एक किमी तक सड़क के दोनों तरफ बनाई गईं अवैध झुग्गियों को हटाया गया। इस कार्रवाई मे एमसीडी ने अपने 60 कर्मियों को लगा रखा था। करीब तीन घंटे तक यहां अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई चली।


प्रेम नगर में भी चला बुलडोजर
करोल बाग जोन के पटेल नगर के समीप प्रेम नगर में सरकारी भूमि पर बनाई गई अवैध झुग्गियों पर भी एमसीडी का बुलडोजर चला। यहां पर भी दिल्ली पुलिस के चालीस जवान तैनात किए गए थे, साथ में दो बुलडोजर झुग्गियों को हटाने के लिए इस्तेमाल किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed