{"_id":"5df7f5978ebc3e879d41ed0b","slug":"delhi-and-noida-lost-contact-with-kalindi-kunj-due-to-jamia-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया बवाल: कालिंदी कुंज से दिल्ली व नोएडा का संपर्क टूटा, ओखला अंडरपास को भी बंद किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया बवाल: कालिंदी कुंज से दिल्ली व नोएडा का संपर्क टूटा, ओखला अंडरपास को भी बंद किया गया
Tue, 17 Dec 2019 02:52 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
रास्ता बंद होने के कारम लगा लंबा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया नगर में प्रदर्शन के चलते कालिंदी कुंज की तरफ से दक्षिण दिल्ली व नोएडा का संपर्क रविवार दोपहर से टूट गया है। कालिंदी कुंज की तरफ से न तो वाहन नोएडा से दिल्ली आ रहे थे और न ही दिल्ली से नोएडा जा पा रहे थे। इस कारण दोनों तरफ से ट्रैफिक को परिवर्तित करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से कई मार्गों पर सोमवार सुबह से ही जाम जैसे हालात रहे। इस वजह से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस सुबह से ही लोगों को फेसबुक, ट्यूटर हैंडल व हेल्पलाइन के जरिये परिवर्तित मार्गों के बारे में बताती रही। पुलिस इन मार्गों से बचने की सलाह भी देती रही।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जामिया नगर व आसपास के इलाकों के प्रदर्शनकारी सरिता विहार से कालिंदी कुंज जाने वाले रोड नंबर-13 पर शाहीनबाग कांप्लेक्स के सामने रविवार से ही धरने पर बैठे हुए हैं। इस कारण रोड नंबर 13 के दोनों कैरिज्वे को रविवार दोपहर से ही बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
रोड नंबर-13 से नोएडा जाने वाले ट्रैफिक को आश्रम की ओर मथुरा रोड व जैतपुर परिवर्तित कर दिया गया है जबकि नोएडा से दिल्ली आने वाहनों को डीएनडी, नोएडा लिंक रोड व अक्षरधाम की तरफ परिवर्तित किया गया था। इसके अलावा ओखला से सरिता विहार की तरफ जाने वाले ओखला अंडरपास को बंद कर दिया गया है।
ओखला से वाहनों को एमबी रोड व मोदी मिल फ्लाईओवर की तरफ परिवर्तित किया जा रहा था। इस कारण एमबी रोड, आंनदमयी मार्ग, तारा अपार्टमेंट, मादी मिल फ्लाईओवर, आश्रम चौक, मथुरा रोड, डीएनडी, सराय काले खां, नोएडा लिंक रोड, बदरपुर, जैतपुर व पुल प्रह्लादपुर इलाके में दिन भर जाम जैसे हालात रहे।
इंडिया गेट पर लगा जाम
सोमवार शाम के समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेसी नेताओं के इंडिया गेट पर धरना देने के कारण इंडिया गेट व उससे जुड़ने वाले मार्गों पर जाम लगा रहा। दिल्ली ट्रैफिक को कई मार्गों को बंद करना पड़ा। साथ ही दूसरे मार्गों पर ट्रैफिक परिवर्तित करना पड़ा। इस कारण जाकिर हुसैन मार्ग, तिलक मार्ग, अशोक रोड, केजी मार्ग व अकबर रोड पर जाम गया था। इसके अलावा मिंटो रोड का आईटीओ से मिंटो ब्रिज जाने वाले मार्गों को भी बंद करना पड़ा।