सांसों पर संकट: गैस चैंबर बनी दिल्ली, खतरनाक श्रेणी के करीब हवा; कई जगह AQI 500 के पास, ग्रेनो रही सबसे दूषित
Delhi Air Pollution: ओखला फेज-2, आरके पुरम, श्री फोर्ट व मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एक्यूआई 500 के करीब दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के सभी इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी स्मॉग की चादर में लिपट गई है। लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 500 के करीब पहुंच गया, जोकि शाम पांच 468 सूचकांक दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई है, जो गंभीर श्रेणी में है। वहीं, गुरुवार के मुकाबले वायु सूचकांक में 66 अंक की वृद्धि दर्ज की गई।
ओखला फेज-2, आरके पुरम, श्री फोर्ट व मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एक्यूआई 500 के करीब दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के सभी इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रहा। सबुह से ही स्मॉग की चादर छाई नजर आई, दोपहर में धूप निकलने के बाद भी इससे कोई राहत नहीं मिली। यही नहीं शाम को स्थिति और गंभीर हो गई। ऐसे में लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत व गले में खराश होने लगी है।

दिल्ली में समग्र रूप से हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सर्वाधिक प्रदूषित रहा। दीपावली से पहले ही वायु सूचकांक अधिक बढ़ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार हवा की गति कम होने, हवा में पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली का धुआं घुलने साथ स्थानीय कारक है जो प्रदूषण को बढ़ा रहे हैं।
ओखला फेज-2 में खतरनाक श्रेणी के पास पहुंचा एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को सभी इलाकों में गंभीर श्रेणी हवा दर्ज की गई। इसमें ओखला फेज-2 में एक्यूआई 499, आरके पुरम में 498 व श्री फोर्ट में 498 में सर्वाधिक वायु सूचकांक दर्ज किया गया। साथ ही, मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में 495, द्वारका सेक्टर-8 में 493, आईजीआई एयरपोर्ट में 493, दिलशाद गार्डन में 492, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 491 समेत कई इलाकों में एक्यूआई 501 के करीब रहा, जोकि खतरनाक श्रेणी होता है। वहीं, न्यू मोती बाग में 488, मुंडका में 486, पूसा में 477, पंजाबी बाग में 484, वजीरपुर में 489 समेत 33 इलाकों में वायु सूचकांक गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।
रविवार तक खतरनाक श्रेणी में पहुंच सकती है हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शुक्रवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे से रही, जोकि बेहद कम गति है। शनिवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व व पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। ऐसे में हवा खतरनाक श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। वहीं, सुबह के समय धुंध के साथ कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं, रविवार को हवाएं उत्तर व पूर्व दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सफर इंडिया के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 354 दर्ज की गई, जोकि खतरनाक श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 552 दर्ज की गई, जोकि खतरनाक स्तर है।
ग्रेटर नोएडा में सबसे प्रदूषित रही हवा
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 494 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी है। वहीं, फरीदाबाद में 460, गाजियाबाद में 410, नोएडा में 440 व गुरुग्राम में 367 एक्यूआई दर्ज किया गया।