फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air quality reaches poor category

Delhi Pollution: राजधानी की हवा में आज कुछ सुधार, अब भी खराब श्रेणी में आबोहवा; जानिए कितना है AQI

Mon, 20 Nov 2023 10:39 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 20 Nov 2023 10:39 AM IST
सार

AQI in Delhi Today: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह मुंडका में 384, बवाना में 417, पंजाबी बाग में 403 एक्यूआई दर्ज किया गया। सुबह हल्की तेज हवा चलने से कोहरे व स्मॉग में भी कमी देखने को मिली है। 
 

विज्ञापन
Delhi air quality reaches poor category
दिल्ली की हवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की दिशा बदलने और गति थोड़ी तेज होने से वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में आ गई है, लेकिन अभी भी हवा सही नहीं है। 20 नवंबर यानी सोमवार सुबह छह बजे दिल्ली के आनंद विहार का एक्यूआई का स्तर 364, द्वारका सेक्टर आठ में 358, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का 314 और मुंडका में 386 एक्यूआई दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह मुंडका में 384, बवाना में 417, पंजाबी बाग में 403 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, जहांगीरपुरी में 401, आनंद विहार में 364, वजीरपुर में 399, नरेला में 374, आरकेपुरम में 348 और आईटीओ में एक्यूआई 322 दर्ज किया गयी। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली में हवा में कुछ सुधार होने के साथ ही ग्रेप-4 के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। वहीं, आज से सभी स्कूलों को भी खोल दिया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता में सुधार होने के बाद शनिवार को ग्रेप चार के तहत लागू प्रतिबंधों को हटा दिया था। वायु गुणवत्ता आयोग ने एक्यूआई का स्तर नहीं बढ़ने के बाद फैसला लिया था। वहीं, सरकार ने कहा है कि अभी ग्रेप एक से तीन तक प्रतिबंध पूरी तरह से लागू रहेंगे। वहीं, राजधानी में वायु प्रदूषण की वजह से नौ नवंबर से 18 नवंबर तक सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी गई थी। इन छुट्टियों के बाद अब 20 नवंबर से सभी स्कूल खुल गए हैं। इस संबंध में सभी स्कूल प्रमुखों को अभिभावकों को सूचित करने के लिए कहा गया है। इससे पहले खराब वायु गुणवत्ता के कारण तीन नवंबर से 10 नवंबर तक छुट्टियों की घोषणा के साथ ऑनलाइन कक्षाएं चलाने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed