{"_id":"66fb5db7a4c2c46dc30dcdba","slug":"delhi-air-pollution-winter-action-plan-against-pollution-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Air Pollution: प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान, ग्रीन वार रूम लॉन्च; दिल्ली वालों से सरकार की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Air Pollution: प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान, ग्रीन वार रूम लॉन्च; दिल्ली वालों से सरकार की अपील
Tue, 01 Oct 2024 07:56 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:56 AM IST
सार
दिल्ली सरकार की आठ सदस्यीय टीम ग्रीन वार रूम की निगरानी करेगी। दिल्ली सरकार ने लॉन्च कर दिया है। प्रदूषण में 34.6 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन
"ग्रीन वॉर रूम" का उद्धघाटन
- फोटो : X/AAP
विस्तार
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को प्रदूषण के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्रीन वार रूम लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आठ सदस्यीय टीम इसकी निगरानी करेगी।
विज्ञापन
सरकार के प्रयास से लगातार प्रदूषण के स्तर में कमी आ रही है। साल 2016 में प्रदूषित दिनों की संख्या 243 थी। 2023 में यह घटकर 159 हो गई है। दिल्ली के वायु प्रदूषण में 34.6 फीसदी की कमी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए एक अक्टूबर को कनॉट प्लेस में हरित कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के हरित क्षेत्र का विकास करना है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 25 सितंबर को विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की है। विंटर एक्शन प्लान के तहत विभागों ने अपना काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
डॉ. नंदिता मोइत्रा करेंगी अध्यक्षता
मंत्री ने कहा कि ग्रीन वार रूम की अध्यक्षता वैज्ञानिक डॉ. नंदिता मोइत्रा करेंगी। यहां पर्यावरण विशेषज्ञ भी रहेंगे। टीम प्राथमिक प्रदूषकों के स्तर, प्रदूषण पर अंकुश के उपायों और ग्रीन दिल्ली एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
88% का हुआ निपटान
एप पर आई अभी तक 80,473 शिकायतों में से 88 फीसदी का निपटारा किया जा चुका है। दिल्ली के लोगों से अपील है कि ग्रीन दिल्ली एप को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर लें। अगर आप आंख कान बनेंगे तो हम लोग आपस में मिलकर प्रदूषण को खत्म कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। इनमें समन्वय के लिए ग्रीन वार रूम स्थापित किया है। यहां आने वाली शिकायतों को संबंधित 33 विभागों तक पहुंचाने व उसे मॉनिटर करने का काम करेंगे।