{"_id":"6794db70bff8b633230e287f","slug":"delhi-air-pollution-moderate-air-quality-continues-for-second-day-in-delhi-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Air Pollution: दूसरे दिन भी मध्यम श्रेणी में हवा रही बरकरार, रविवार को हो सकती खराब; 174 एक्यआई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Air Pollution: दूसरे दिन भी मध्यम श्रेणी में हवा रही बरकरार, रविवार को हो सकती खराब; 174 एक्यआई दर्ज
Sat, 25 Jan 2025 06:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 25 Jan 2025 06:09 PM IST
सार
सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि रविवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। कमोबेश यही स्थिति अगले तीन से चार दिन तक रह सकती है। ऐसे में हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली की हवा हुई साफ
- फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी में कई दिनों से वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। इससे लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिली है। शनिवार को भी दूसरे दिन वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 174 दर्ज किया गया। इसमें शुक्रवार की तुलना में 15 सूचकांक की कमी दर्ज की गई है। वहीं, अधिकतर इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। हालांकि, कुछ इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।
विज्ञापन
सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि रविवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। कमोबेश यही स्थिति अगले तीन से चार दिन तक रह सकती है। ऐसे में हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक हवाएं उत्तर-पश्चिम से चली। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। इस दौरान वेंटिलेशन इंडेक्स 6000 वर्ग मीटर रही। वहीं, अगले 24 घंटे में यह 5000 वर्ग मीटर दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा मिक्सिंग डेप्थ 800 मीटर रही।
विज्ञापन
एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली--------174
गुरुग्राम-------156
ग्रेटर नोएडा----104
फरीदाबाद-----103
गाजियाबाद-----98
नोएडा--------100
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)