फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air Pollution Delhi's air reaches poor category

Delhi Air Pollution: सर्द हवाओं ने बिगाड़ी दिल्ली की आबोहवा, खराब श्रेणी में पहुंची वायु, एनसीआर में हालत खराब

Thu, 26 Oct 2023 08:28 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 Oct 2023 08:28 AM IST
सार

सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी में है। अगले छह दिनों में दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution Delhi's air reaches poor category
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों से आई सर्द हवाओं ने राजधानी की आबोहवा बिगाड़ दी। जिसके चलते दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी में है। वहीं, इससे पहले बुधवार को दिल्ली का एक्यूआई 243 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 220 था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि अगले छह दिनों में दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिम दिशा से प्रमुख सतही हवा 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वहीं, सफर इंडिया के अनुसार, नोएडा में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 256 है, जो 'खराब' श्रेणी में है।

वहीं, गुरुवार सुबह गाजियाबाद के इंदिरापुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 156 दर्ज किया गया है, साहिबाबाद में यह 156 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद के सेक्टर 11 में एक्यूआई 311 दर्ज किया गया और गुरुग्राम के समसपुर में एक्यूआई 300 रहा।

शादीपुर इलाका सबसे प्रदूषित
बुधवार को दिल्ली का शादीपुर इलाका सबसे खराब रहा। यहां एक्यूआई सबसे ज्यादा 309 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी है। सीपीसीबी के मुताबिक वजीरपुर में एक्यूआई 268, बवाना में 267, बुराड़ी में 261, द्वारका सेक्टर-8 में 275 रहा। इसी तरह दिल्ली के अन्य इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर खराब दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed