फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air Pollution Air quality index recorded 199

Delhi Air Pollution: 200 से नीचे रहा AQI, लंबे समय के बाद खराब हवा से मिली फौरी राहत; जानें हाल

Fri, 24 Jan 2025 11:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 24 Jan 2025 11:21 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में आखिरकार लंबे समय के बाद हवा की गुणवत्ता थोड़ी साफ रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 199 दर्ज किया गया। इसमें बुधवार की तुलना में 58 अंकों की कमी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution Air quality index recorded 199
दिल्ली की सुधरी हवा - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में हवा की गति बदलने से वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में लंबे समय के बाद लोगों को खराब हवा से फौरी राहत मिली है। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि शनिवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। कमोबेश यही स्थिति अगले तीन से चार दिन तक रह सकती है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 199 दर्ज किया गया। इसमें बुधवार की तुलना में 58 अंकों की कमी दर्ज की गई। वहीं, अधिकतर इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। हालांकि, कुछ इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, हवा उत्तर-पश्चिम से चली। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।

शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। ऐसे में स्मॉग की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही हवा खराब श्रेणी में रह सकती है। आईआईटीएम के अनुसार, वेंटिलेशन इंडेक्स 10500 वर्ग मीटर रहा। वहीं, अगले 24 घंटे में यह 6000 वर्ग मीटर दर्ज किया जा सकता है। मिक्सिंग डेप्थ 1350 मीटर रही।

एनसीआर में प्रदूषित शहरों का एक्यूआई
दिल्ली--------199
गुरुग्राम-------154
फरीदाबाद-----105
ग्रेटर नोएडा----100
गाजियाबाद-----92
नोएडा--------82
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed