संकट टला नहीं: गंभीर श्रेणी से निकलकर बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, अगले तीन दिन रहेंगे राजधानी में भारी
द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार से अगले तीन दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही बनी रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में हवा की दिशा व गति बदलने से रविवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर श्रेणी से निकलकर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। इससे लोगों को प्रदूषण से मामूली राहत मिली है। हालांकि, अब भी लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन महसूस हो रही है। गुनगुनी धूप निकलने से धूल और धुएं की मोटी परत टूट गई। इस दौरान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया। इसमें शनिवार की तुलना में 94 सूचकांक की गिरावट रही। यह 22 दिन के बाद एक्यूआई इतने नीचे रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2 नवंबर को एक्यूआई 316 दर्ज किया गया था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार से अगले तीन दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही बनी रहेगी। रात के समय कुहासा छाया रहेगा। साथ ही, आसमान में स्मॉग छाया रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) मिक्सिंग डेप्थ 1800 मीटर रही। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स 11000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 9500 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 18.155 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.651 फीसदी रही।
23 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब दर्ज
बवाना, अशोक विहार, जहांगीरपुरी समेत 23 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। साथ ही, 11 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। आईआईटीएम के मुताबिक रविवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। इससे हल्का स्मॉग रहा। वहीं, सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। मंगलवार को भी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी। साथ ही, बुधवार को भी हवाएं विभिन्न दिशाओं की ओर से चल सकती हैं।
दिल्ली-------318
फरीदाबाद-----279
गाजियाबाद----252
ग्रेटर नोएडा----250
नोएडा-------243
गुरुग्राम-------207
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
-आनंद विहार------373
-जहांगीरपुरी-------360
-बवाना----------356
-अशोक विहार-----354
-द्वारका सेक्टर आठ---343
-बुराड़ी------------311
-मथुरा रोड़---------292
-जेएलएन स्टेडियम-----291
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)