फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air is very bad capital will remain suffocated for the next three days

संकट में सांसें आखिर कब तक: दिल्ली की हवा बेहद खराब, 12 इलाकों में AQI 400 पार; अगले तीन दिन बहुत भारी

Fri, 08 Nov 2024 09:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Nov 2024 09:54 PM IST
सार

आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना सहित 12 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रहा। यह गंभीर श्रेणी में हवा है। 

विज्ञापन
Delhi air is very bad capital will remain suffocated for the next three days
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में हवा की गति कम होने और विभिन्न दिशाओं से हवा चलने से वायु प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। सुबह स्मॉग और कुहासा की वजह से आईजीआई एयरपोर्ट में दृश्यता रात को 1000 मीटर दर्ज की गई। वहीं, सुबह चार बजे हवा में मामूली सुधार आने से दृश्यता 1200 मीटर रही। जबकि सफदरजंग में 800 मीटर रिकॉर्ड की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का अनुमान है कि सोमवार तक वायु गुणवत्ता में कोई सुधार आने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही बनी रहेगी। इससे हवा बेहद खराब ही रहने की आशंका है।

विज्ञापन

शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में वृद्धि हुई है। इस दौरान एक्यूआई 380 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब है। ऐसे में पूरे दिन आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही। इससे लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले बृहस्पतिवार को एक्यूआई 377 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी में है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तक बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी हवा
आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना सहित 12 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार रहा। यह गंभीर श्रेणी में हवा है। जबकि, डीटीयू, आईटीओ समेत 26 इलाकों में हवा बेहद खराब और तीन इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। वेंटिलेशन इंडेक्स 2000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 3100 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक शुक्रवार को हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 11.049 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.053 फीसदी रही। जबकि बृहस्पतिवार को पराली धुएं की हिस्सेदारी 17.814 फीसदी रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शुक्रवार को हवाएं विभिन्न दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। शनिवार को भी हवाएं विभिन्न दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, रविवार और सोमवार को भी हवाएं विभिन्न दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। रात के समय हल्का कुहासा छाए रहने की आशंका है। साथ ही, आसमान में स्मॉग छाया रहेगा। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

विज्ञापन

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------380
गाजियाबाद----315
ग्रेटर नोएडा----286
गुरुग्राम-------271
नोएडा--------271
फरीदाबाद------235
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
 

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-बवाना-------------425
-जहांगीरपुरी----------418
-आनंद विहार---------413
-नेहरू नगर----------405
-डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज----400
-मुंडका--------------398
-नरेला---------------396
-डीटीयू--------------386
-द्वारका सेक्टर-8--------379
-दिलशाद गार्डन---------265
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

अच्छी ठंड का करना होगा अभी और इंतजार
राजधानी में सुबह व शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर, दोपहर में गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को सुबह स्मॉग के साथ हल्का कुहासा छाया रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को अच्छी ठंड का अभी इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फ बारी नहीं होने की वजह से दिल्ली तक ठंडी हवाएं नहीं पहुंच रही हैं। इससे तापमान में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed