गैस चैंबर में जी रहे हैं!: दिल्ली की हवा बेहद खराब, कई इलाकों में AQI 400 पार; NCR में राजधानी सबसे प्रदूषित
Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को आठ इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें जहांगीरपुरी में सर्वाधिक एक्यूआई दर्ज किया गया। यहां 422 सूचकांक रहा। नेहरू नगर में 420, पंजाबी बाग में 410, वजीरपुर में 416, आईटीओ व पटपड़गंज में 405 व शादीपुर में 402 एक्यूआई दर्ज किया गया, जोकि गंभीर श्रेणी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में मौसम बदलने व हवा की गति बढ़ने से वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। आसमान स्मॉग की चादर से लिपटी नजर आई। सोमवार को एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 383 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। इसमें रविवार के मुकाबले 28 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। आठ इलाकों में एक्यूआई 400 से अधिक रहा। इसके अलावा 25 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार व एक इलाके में खराब श्रेणी में रहा। हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश गुरुवार तक यही स्थिति बनी रहेगी।
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के मुताबिक सोमवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। मंगलवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। बुधवार को हवाएं विभिन्न दिशाओं से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशाओं से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।
जहांगीरपुरी सर्वाधिक प्रदूषित इलाका
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को आठ इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें जहांगीरपुरी में सर्वाधिक एक्यूआई दर्ज किया गया। यहां 422 सूचकांक रहा। नेहरू नगर में 420, पंजाबी बाग में 410, वजीरपुर में 416, आईटीओ व पटपड़गंज में 405 व शादीपुर में 402 एक्यूआई दर्ज किया गया, जोकि गंभीर श्रेणी है। साथ ही, 25 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें रोहिणी में अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 399 रहा। डॉ. करणी शूटिंग रेंज व मुंडका में 396, बुराड़ी क्रॉसिंग में 394, सोनिया विहार में 392, ओखला फेज-2 में 390 व विवेक विहार में 388 सूचकांक दर्ज किया गया। जोकि बेहद खराब श्रेणी है। इसके अलावा एक इलाके दिलशाद गार्डन में 296 एक्यूआई दर्ज किया गया, यह खराब श्रेणी है।
ग्रेटर नोएडा की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा की हवा का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 336 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। नोएडा में 316, गुरुग्राम में 298, फरीदाबाद में 297 व गाजियाबाद में 280 एक्यूआई दर्ज किया गया।