{"_id":"5fd648001c44045aca107351","slug":"delhi-air-index-declines-by-51-point-air-quality-may-improve-further-in-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के वायु सूचकांक में 51 अंकों की गिरावट, अगले दो दिनों में और सुधर सकती है हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के वायु सूचकांक में 51 अंकों की गिरावट, अगले दो दिनों में और सुधर सकती है हवा
Sun, 13 Dec 2020 10:27 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के साथ देने के बाद दिल्ली- एनसीआर के लोगों को रविवार को स्मॉग और प्रदूषण से हल्की राहत मिली है। पहले दिन के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में गिरावट हुई है। इस कड़ी में दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी के निचले स्तर पर पहुंचा गया है। वहीं, एनसीआर में शामिल गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा ने गंभीर श्रेणी का आंचल छोड़कर खराब श्रेणी का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को राजधानी के वायु गुणवत्ता सूचकांक में 51 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद यह 305 पर पहुंच गया है। इससे एक दिन पहले यह 61 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 356 दर्ज किया गया था। वहीं, शनिवार को 295, गुरुवार को 284, बुधवार को 358, मंगलवार को 389, सोमवार को 400, रविवार को 389 और शनिवार को 404 रहा था।
विज्ञापन
सफर के अनुसार, रविवार को मौसम ने प्रदूषण को कम करने में साथ दिया है। दिन में हवा की मध्यम चाल होने और वेंटिलेशन इंडेक्स के बेहतर होने की वजह से प्रदूषित तत्वों को घटाने में मदद मिली है। यही वजह रही कि पिछले 24 घंटे में प्रदूषित तत्वों में शामिल पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर में गिरावट आई है। इस कड़ी में पीएम 10 का स्तर 258 और पीएम 2.5 का स्तर 153 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इससे एक दिन पहले पीएम10 का स्तर 306 और पीएम 2.5 का स्तर 177 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा था, जबकि शुक्रवार को पीएम 2.5 का स्तर 122 और पीएम10 का स्तर 265 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था। पीएम 10 का स्तर से 100 से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में रखा जाता है।
सफर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की भी बहुत कम घटनाएं दर्ज की जा रही हैं। इस वजह से इन दिनों प्रदूषण में पराली के धुएं से उत्पन्न होने वाला तत्व पीएम 2.5 की भी हिस्सेदारी कम दर्ज की जा रही है। वहीं, रविवार को भी पराली के धुएं की दिल्ली के प्रदूषण में नाम मात्र की हिस्सेदारी रही।
उधर, एक दिन पहले गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा की हवा में भी हल्का सुधार हुआ और सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया, जबकि एनसीआर में शामिल गुरुग्राम की हवा 239 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ खराब श्रेणी में अन्य इलाकों से बेहतर रही।
दिल्ली- एनसीआर के आंकड़े
नोएडा 322
ग्रेटर नोएडा 332
गुरुग्राम 239
गाजियाबाद 318
फरीदाबाद 303