फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi air hostess died in a road accident, now no one to look after blood cancer patient husband

ब्लड कैंसर के मरीज पति का छिन गया एकमात्र सहारा, रोड एक्सीडेंट में गई पत्नी की जान

Sat, 27 Aug 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Aug 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
delhi air hostess died in a road accident, now no one to look after blood cancer patient husband
रोड एक्सीडेंट में मृत एयरहोस्टेस शाकंबरी - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में रजोकरी फ्लाईओवर के ऊपर शुक्रवार तड़के हुई सड़क दुर्घटना में एक एयर होस्टेस की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने बताया कि मकान नंबर 92, सेक्टर-28 फरीदाबाद में रहने वाली शाकाम्बरी जुत्शी (36) एयर इंडिया में एयर होस्टेस थी।

विज्ञापन


शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे वह एयर इंडिया द्वारा किराए पर ली गई इंडिगो कार कैब से एयरपोर्ट जा रही थी। एनएच-8 पर गुड़गांव से दिल्ली की तरफ आते हुए रजोकरी फ्लाईओवर पर ट्रक और इनोवा कार की भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार ट्रक के पीछे खड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो का चालक मौके से फरार हो गया

delhi air hostess died in a road accident, now no one to look after blood cancer patient husband
accident - फोटो : graphic

यहां से गुजरते समय शाकाम्बरी के इंडिगो कार चालक ने पीछे से इनोवा में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके बाद इंडिगो का चालक मौके से फरार हो गया। किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

 

पीसीआर वैन कर्मियों ने एयर होस्टेेेस को वसंतकुंज स्थित स्पाइनल इंजरी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शाकाम्बरी की मौत हो गई। पुलिस ने इंडिगो कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


छिन गया पति का सहारा
शाकाम्बरी के परिवार में एक बेटा और पति है। पति राजीव धर को ब्लड कैंसर है और उनकी हालत गंभीर है। घर में कोई और न होने की वजह से शाकाम्बरी ही राजीव की देखभाल करती थी। वह ज्यादा से ज्यादा समय राजीव के साथ बिताती थी। इसी कारण वह लंबी दूरी की फ्लाइट में नौकरी नहीं करती थी। ज्यादातर देश में चलने वाली फ्लाइट में ही नौकरी करती थी। शुक्रवार को हुए हादसे ने राजीव से उनका सहारा छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed