फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air became cleaner between January and May

Air Quality : जनवरी से मई के बीच साफ हुई दिल्ली की हवा, मंत्री सिरसा ने बताया इसके लिए सरकार ने क्या-क्या किया

Thu, 05 Jun 2025 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 05:29 AM IST
सार

जनवरी से मई 2025 के बीच दिल्ली की हवा पहले से साफ हुई है। इसको लेकर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया, इस साल इन पांच महीनों में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214 रहा।

विज्ञापन
Delhi air became cleaner between January and May
इंडिया गेट - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली सरकार की प्रदूषण कम करने की कोशिशों का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। जनवरी से मई 2025 के बीच दिल्ली की हवा पहले से साफ हुई है। इसको लेकर पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया, इस साल इन पांच महीनों में दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214 रहा।

विज्ञापन


हवा में मौजूद बेहद छोटे कण पीएम 2.5 की मात्रा भी घटकर 95 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रह गई, जबकि पिछले साल यह 111 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर थी। मंत्री ने इस सुधार का कारण सरकार की वायु प्रदूषण शमन योजना 2025 को दिया। उन्होंने कहा कि आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर क्लाउड सीडिंग यानी आर्टिफीशियल रेन की तकनीक पर काम हो रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर इससे प्रदूषण पर काबू पाया जा सके। 
विज्ञापन


हवा को साफ करने के लिए तेजी से हो रहे काम 
सिरसा ने बताया कि सड़कों की मशीन से सफाई, पोल पर स्प्रिंकलर लगाने और ज्यादा धूल वाले इलाकों में पानी का छिड़काव जैसे काम और तेज किए गए हैं। दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने और गाड़ियों से होने वाले धुएं पर सख्ती से रोक लगाने का काम भी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, कारखानों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए सस्टेनेबल तकनीक अपनाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। लैंडफिल से उठने वाली गैसों को रोकने के लिए कचरा निपटान केंद्र बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed