{"_id":"60c71b4cf52b98463e6b10d3","slug":"delhi-aiims-trial-of-covaxin-on-6-to-12-year-old-children-from-15-june-12-to-18-age-group-trial-is-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एम्स में 6 से 12 साल के बच्चों पर होगा कोवाक्सिन का ट्रायल, कल से होगा सिलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एम्स में 6 से 12 साल के बच्चों पर होगा कोवाक्सिन का ट्रायल, कल से होगा सिलेक्शन
Mon, 14 Jun 2021 04:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 14 Jun 2021 04:44 PM IST
सार
एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉक्टर प्रो. संजय राय ने बताया कि शनिवार तक तक दस बच्चों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। ये बच्चे 12 से 18 साल के बीच के थे। अब मंगलवार 6 से 12 साल के बच्चों की स्वास्थ्य जांच होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
एम्स में बच्चों पर कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में मंगलवार से 6 से 12 साल के बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। पहले दिन करीब 5 से 10 बच्चों को इसमें शामिल किया जाएगा। इससे पहले 12 से 18 साल के बच्चों को कोवाक्सिन की डोज दी जा चुकी है और इस आयु वर्ग का ट्रायल पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉक्टर प्रो. संजय राय ने बताया कि शनिवार तक तक दस बच्चों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। ये बच्चे 12 से 18 साल के बीच के थे। अब मंगलवार 6 से 12 साल के बच्चों की स्वास्थ्य जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद उनको भी डोज दी जाएगी। इसके बाद 2 से 6 साल के बीच के बच्चों को परीक्षण में शामिल किया जाएगा। शनिवार तक जिन बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
भारत के दवा नियामक ने कोवाक्सिन का दो साल के बच्चे से ले कर 18 साल की उम्र के किशोरों पर परीक्षण करने की मंजूरी 12 मई को दे दी थी। इससे पहले पटना स्थित एम्स में बच्चों में यह पता लगाने के लिए परीक्षण शुरू हो चुका है कि क्या भारत बायोटेक के टीके बच्चों के लिए ठीक हैं।
विज्ञापन