फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Accountant of utensil businessman murdered in robbery of Rs 16 lakh

Delhi : 16 लाख की लूट में बर्तन कारोबारी के मुनीम की हत्या, रुपया देने से मना करने पर उतारी दी सीने में गोली

Thu, 27 Feb 2025 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2025 01:35 AM IST
सार

गोली मारने के बाद बदमाशों ने सरोज से रुपयों का बैग लूटा, जिसमें करीब साढ़े 16 लाख रुपये मौजूद थे। इसके बाद फरार हो गए।

विज्ञापन
Delhi: Accountant of utensil businessman murdered in robbery of Rs 16 lakh
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार स्थित वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार रात लूटपाट के दौरान बदमाशों ने बर्तन कारोबारी के मुनीम की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त सरोज पाठक (45) के रूप में हुई है। गोली मारने के बाद बदमाशों ने सरोज से रुपयों का बैग लूटा, जिसमें करीब साढ़े 16 लाख रुपये मौजूद थे। इसके बाद फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, क्राइम टीम और एफएसएल मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि सरोज पाठक परिवार के साथ शालीमार गांव में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी व अन्य सदस्य हैं। पिछले कई सालों से सरोज वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रवींद्र जैन उर्फ सोनी नामक कारोबारी की फैक्टरी में मुनीम की नौकरी करते थे। सोनी की फैक्टरी में बर्तन बनते हैं। पूरी फैक्टरी का हिसाब-किताब सरोज ही रखते थे। इसके अलावा माल का पेमेंट भी वह खुद ही लाकर मालिक के हवाले करते थे। मंगलवार दिन में सरोज ने कई पार्टी से रकम इकट्ठा की। इस बीच वह फैक्टरी पहुंचे। रात करीब 9.00 बजे वह फैक्टरी से अपने मालिक सोनी के घर शालीमार बाग जाने के लिए स्कूटी से निकले।
विज्ञापन


वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के ए-ब्लॉक, उधम सिंह पार्क के पास पहुंचने पर दो बाइक सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रुपयों के बैग की डिमांड करने लगे। मना करने पर अचानक एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर सीधे सरोज पर गोली चला दी। गोली उनके सीने पर लगी और वह स्कूटी से गिर गए। बाद में बदमाश उनकी स्कूटी भी लूटकर फरार हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उनको स्कूटी घटना स्थल के नजदीक की खड़ी मिल गई। टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। पुलिस उस एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह का कहना है कि शुरुआत में कंपनी के मालिक ने साढ़े छह लाख रुपये की रकम लूटे जाने की बात की थी, लेकिन बाद में उन्होंने 16.50 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed