फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: AAP leaders protest against the demand for a CBI probe into the scam in MCD

दिल्ली: एमसीडी में घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आप नेताओं ने प्रदर्शन किया

Sun, 27 Dec 2020 09:54 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 27 Dec 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Delhi: AAP leaders protest against the demand for a CBI probe into the scam in MCD
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। आप ने कहा है कि अगर जांच नहीं की जाती तो यह समझा जाएगा कि भाजपा इस घोटाले में बराबर की हिस्सेदार है। इस मांग को लेकर आप पार्षद व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के तीनों मेयर के निवास स्थान पर विरोध-प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने एमसीडी के विरोध में नारा लगाने के साथ ही एमसीडी में हुए 2500 करोड़ रुपए के कथित घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि पिछले 15 सालों से दिल्ली की नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इन 15 सालों में भाजपा ने एमसीडी में केवल भ्रष्टाचार करने के अलावा और कोई काम नहीं किया। दिल्ली की साफ सफाई की जिम्मेदारी एमसीडी के पास है, लेकिन दिल्ली में जगह-जगह कूड़े का ढेर है। नालियां गंदगी से भरी पड़ी है। दिल्ली में कहीं भी कोई मकान बनता है, तो भाजपा के निगम पार्षद उगाही करने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


लेकिन दिल्ली की साफ सफाई की जो जिम्मेदारी दिल्ली की जनता ने उनको सौंपी है, उसको निभाने में भाजपा के निगम पार्षदों की कोई रुचि नहीं है। 2500 करोड़ रुपए का घोटाला कर दिया। दिल्ली के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला कॉमनवेल्थ घोटाला माना जाता था। आप नेता विकास गोयल, मनोज त्यागी, प्रेम सिंह चौहान की अध्यक्षता में तीनों मेयर के घर पर प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि एमसीडी ने घोटाला किया है तो आम आदमी पार्टी मामला क्यों नहीं दर्ज करवाती। झूठ की बुनियाद पर खड़ी पार्टी के नेता भी झूठा आरोप प्रतिदिन गढ़ते है। कोविड के दौरान शहर की सफाई करने में जिन एमसीडी सफाई कर्मियों ने कोरोना योद्धा की तरफ काम किए उनपर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले है आप कार्यकर्ता। दुर्गेश पाठक समेत सभी नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठ वाले रास्ते पर ही चलते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed