फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: A bullet was fired during a scuffle over a gun in Bhajanpura, son died

Delhi : भजनपुरा में बंदूक की छीना-झपटी में चली गोली, बेटे ने दम तोड़ा; फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 16 Mar 2025 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Mar 2025 03:39 AM IST
सार

सचिन ने पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर खुद को गोली मारने की बात कही। इससे पिता बुरी तरह डर गए और बंदूक छीनने का प्रयास करने लगे, लेकिन इसी दौरान सचिन के सीने में गोली लग गई।

विज्ञापन
Delhi: A bullet was fired during a scuffle over a gun in Bhajanpura, son died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भजनपुरा में बृहस्पतिवार रात नशे में घर पहुंचा सचिन कुमार (21) परिजनों से झगड़ा करने लगा। इस बीच सचिन ने पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर खुद को गोली मारने की बात कही। 

विज्ञापन


इससे पिता बुरी तरह डर गए और बंदूक छीनने का प्रयास करने लगे, लेकिन इसी दौरान सचिन के सीने में गोली लग गई। इससे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पिता को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ली है।  
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि सचिन परिवार के साथ गामड़ी, एक्सटेंशन में रहता था। परिवार में पिता मनोज कुमार व अन्य सदस्य हैं। मनोज पहले होमगार्ड की नौकरी करते थे। फिलहाल, शास्त्री पार्क के एक पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड हैं। सचिन को शराब पीने की लत थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब सात बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा और परिजनों से झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान उसने पिता की लाइसेंसी बंदूक उठाई और खुद को गोली मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान पिता ने बंदूक को बेटे से छीनने का प्रयास किया। इस बीच सचिन के सीने में गोली लग गई। 


परिजन उसे लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्राइम टीम और एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल, मामला दुर्घटना का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed