फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi 75 doctors including 250 paramedical staff of paramilitary forces en route flight to delhi to fight covid 19 battle

75 डॉक्टर और 300 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी आज पहुंचेंगे दिल्ली, लड़ेंगे कोरोना से जंग

Tue, 17 Nov 2020 01:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
delhi 75 doctors including 250 paramedical staff of paramilitary forces en route flight to delhi to fight covid 19 battle
कोरोना वायरसः सैंपल लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली को कोरोना वायरस के आक्रामक तेवर से बचाने के लिए केंद्र सरकार के आदेश पर अर्धसैनिक बलों के स्वास्थ्य कर्मचारी रवाना हो चुके हैं। सोमवार को देश के अलग अलग हिस्सों से 75 डॉक्टर सहित 300 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों को एयरलिफ्ट किया है। इनमें 250 पैरामेडिकल कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के हर रोज बढ़ते मरीजों से अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ने लगे हैं। दिल्ली सरकार की ओर से केंद्र को भी पत्र लिख अतिरिक्त बिस्तरों की मांग रखी गई थी। एक दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अतिरिक्त बिस्तरों को उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई। साथ ही कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए अर्धसैनिक बलों के डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को एयरलिफ्ट कराने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को सभी कर्मचारियों के दिल्ली पहुंचने के बाद सभी जिलों में बराबर तैनात किया जाएगा। इन सभी कर्मचारियों को असम, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान से एयरलिफ्ट किया गया है। गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की निगरानी में सोमवार को दिल्ली सरकार, नगर निगम और डीआरडीओ के साथ हुई बैठक में सभी जिलों को लेकर रणनीति तैयार की गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों को समय पर उपचार देने के साथ साथ उन्हें बिस्तर उपलब्ध कराने के लिए भी नई योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 स्वास्थ्य टीमों को किया तैनात

सोमवार शाम दिल्ली सरकार ने एम्स, स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की 11 टीमें गठित की हैं। इनमें से 10 टीमें 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। जबकि एक टीम को रिजर्व रखा गया है। यह सभी टीमें बुधवार से दिल्ली के सभी प्राइवेट अस्पतालों में निरीक्षण करेंगी। गृहमंत्री के आदेश पर यह टीमें तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed