फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi 70 years old woman arrested by eow for duping punjabi man 18 lakh in name of sending him america

कबूतरबाजी: 70 साल की महिला ने की 18 लाख की ठगी, पंजाबी युवक को अमेरिका भिजवाने के नाम पर फंसाया

Wed, 29 Sep 2021 04:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 Sep 2021 04:38 PM IST
सार

पंजाब स्थित गुरदासपुर के एक युवक को अमेरिका भिजवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने एक बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलविंदर कौर (70) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
delhi 70 years old woman arrested by eow for duping punjabi man 18 lakh in name of sending him america
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब स्थित गुरदासपुर के एक युवक को अमेरिका भिजवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने एक बुजुर्ग महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलविंदर कौर (70) के रूप में हुई है। आरोप है कि कुलविंदर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक से 18 लाख रुपये ठग लिये थे।

विज्ञापन


पिछले करीब 13 सालों से पुलिस को कुलविंदर के अलावा बाकी अन्य आरोपियों की तलाश थी। मामले में पुलिस 2010 में अनिल कुमार और लाल चंद को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस को फिलहाल मामले के मुख्य आरोपी जागीर सिंह और कुलदीप सिंह की तलाश है। पुलिस कुलविंदर से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि वर्ष 2008 में पंजाब के गुरदासपुर निवासी अमरजीत सिंह ने आर्थिक अपराध शाखा में एक शिकायत दी थी। अपनी शिकायत में अमरजीत ने बताया कि वर्ष 2006 में आरोपी जागीर सिंह, कुलविंदर कौर और कुलदीप सिंह उसे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के हैं विदेश भिजवाने वाले एजेंटों से लिंक
आरोपियों ने बताया कि उनके नई दिल्ली में विदेश भिजवाने वाले एजेंटों से लिंक हैं। इन लोगों ने अमरजीत के बेटे निशान सिंह को अमेरिका भिजवाने का झांसा दिया। सौदा 18 लाख रुपये में तय हुआ। पहले एक लाख रुपये अमरजीत ने एडवांस आरोपियों को दिए। इसके बाद 20 दिनों के भीतर यूएस का वीजा लगवाने की बात की गई।

कुछ ही दिनों बाद आरोपियों ने वीजा लगने और टिकट मिलने की जानकारी दी। दो नवंबर 2006 को आरोपियों ने पीड़ित अमरजीत से पहाड़गंज के एक होटल में मुलाकात की। यहां पीड़ित से बाकी 17 लाख रुपये भी ले लिए।

पुलिस को मिली थी महिला के दिल्ली आने की सूचना
बाद में पीड़ित को ठगी का पता चला तो उसने मामले की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा से की। मामला दर्ज कर डीसीपी राजीव रंजन, एसआई विक्रम सिंह व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। लगातार आरोपियों की तलाश जारी रही। इस बीच 28 सितंबर को टीम को सूचना मिली कि ठगी में शामिल एक महिला आरोपी चांदनी चौक स्थित शीशगंज गुरुद्वारा के पास आने वाली है।


सूचना के बाद टीम ने महिला कुलविंदर कौर को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान कुलविंदर ने ठगी की बात कबूल की। अब पुलिस कुलविंदर कौर से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। कुलविंदर भी गुरदासपुर पंजाब की ही रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed