फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 25 Crore Robbery News: High Profile Thief Stayed In Jewellery Showroom for 20 Hours

दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी: ज्वेलरी शोरूम में 20 घंटे रहा चोर लोकेश, कोल्ड ड्रिंक से चलाया काम; इस तरह की वारदात

Sat, 30 Sep 2023 09:09 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Sep 2023 09:09 AM IST
सार

Delhi Bhogal Robbery: दिल्ली के उमराव सिंह ज्वेलर्स में वारदात के दौरान हाईप्रोफाइल चोर लोकेश श्रीवास 20 घंटे भूखा रहा था। निजामुद्दीन के जंगपुरा में स्थित उमराव सिंह ज्वेलरी शोरूम में उसने कोल्ड ड्रिंक पीकर 20 घंटे निकाले। आरोपी लोकेश वारदात करने से पहले पूरी तरह रेकी करता है और लोगों से पूरी जानकारी लेता है।

विज्ञापन
Delhi 25 Crore Robbery News: High Profile Thief Stayed In Jewellery Showroom for 20 Hours
Delhi 25 Crore Robbery - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला हाईप्रोफाइल चोर लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू का चोरी करने का तरीका भी अनोखा है। वह आराम से वारदात को अंजाम देता है। चोरी की वारदात करने से पहले वह घंटों भूखा रहता है। 
विज्ञापन


दिल्ली के उमराव सिंह ज्वेलर्स में वारदात के दौरान वह 20 घंटे भूखा रहा था। निजामुद्दीन के जंगपुरा में स्थित उमराव सिंह ज्वेलरी शोरूम में उसने कोल्ड ड्रिंक पीकर 20 घंटे निकाले। आरोपी लोकेश वारदात करने से पहले पूरी तरह रेकी करता है और लोगों से पूरी जानकारी लेता है। आरोपी महंगी कारों का शौकीन है। इसके पास से थार कार बरामद की गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेलंगाना में इसने जो 40 किलो सोना चुराया था उस दौरान वह वहां इमारत में 24 घंटे भूखा रहा था। वह तसल्ली के कई घंटों तक वारदात को अंजाम देता है। वह घटनास्थल पर किसी तरह के सबूत छोड़कर नहीं जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह रविवार की सुबह यानी 24 सितंबर को सुबह जंगपुरा में शोरूम की रैकी करने गया था। यहां पर ये कई घंटे रहा था। इसके बाद वह कहीं चला गया। रात के समय वह शोरूम के बाहर किसी व्यक्ति से बात करता है। इसके बाद शोरूम में अंदर चला गया।
 

सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े 
दिल्ली पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अंदर जाकर इसने सीसीटीवी तोड़ दिए थे। इसके बाद इसने स्ट्रॉग रूम काटा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लोकेश रविवार रात करीब 11.45 में उमराव सिंह शोरूम में घुसा था।

इसके बाद वह सोमवार शाम करीब 7.30 बजे शोरूम से निकल रहा था। इस दौरान उसने कुछ भी खाया-पीया नहीं। उसे शोरूम में रखे फ्रीज में कोल्ड ड्रिंक मिल गई थी। उसने कोल्ड ड्रिंक पीकर रात रात व पूरा दिन गुजारा था। 

इस तरह की वारदात
रविवार : 24 सितंबर
सुबह 9.30 बजे : रेकी करने जंगपुरा स्थित शोरूम पहुंचा 
रात 11.45 बजे : शोरूम में घुसा, अंदर आते ही उसकी फोटो कैद हो गई। 
 

सोमवार : 25 सितंबर
शाम 7.30 बजे : चोरी कर आभूषण के साथ शोरूम से बाहर निकला। ऑटो से कश्मीरी गेट पहुंचा। 
रात 9.15 बजे : लोकेश कश्मीरी गेट बस अड्डे पर था। यहां से इसने छत्तीसगढ़ के लिए वोल्वो ली। 
रात 10.40 बजे : लोकेश की लोकेशन जेवर के पास एक्सप्रेस वे पर आ रही थी। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया।

मंगलवार : 26 सितंबर
सुबह : आरोपी ने मध्यप्रदेश में मोबाइल ऑन किया। इसके बाद इसकी लोकेशन छत्तीसगढ़ में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed