फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 24 hours 9 murders kejriwal raise concerns on security delhi police gives reply

दिल्ली में 24 घंटों में 9 हत्याओं पर जब सीएम केजरीवाल ने उठाया सवाल, दिल्ली पुलिस ने दिया ये जवाब

Mon, 24 Jun 2019 10:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Jun 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi 24 hours 9 murders kejriwal raise concerns on security delhi police gives reply
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बीते कुछ समय से अपराध की वारदातों में इजाफा हुआ है। इसी को लेकर एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली पुलिस आमने-सामने हैं। एक ओर जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राज्य में बढ़ रहे अपराध पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया तो दिल्ली पुलिस ने भी उन्हें टैग करते हुए इसका जवाब दिया। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपराधों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली में गंभीर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। वसंत विहार में बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी गई। पिछले 24 घंटे में नौ हत्याएं दिल्ली में हुई हैं जो काफी निराशाजनक है। आखिर दिल्ली की जनता अपनी सुरक्षा के लिए किसका दरवाजे खटखटाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद दिल्ली पुलिस ने दो ट्वीट किए। दिल्ली पुलिस ने लिखा, दिल्ली में इस तरह का कोई अपराध नहीं बढ़ रहा। पूर्ण रूप से देखें तो जघन्य अपराध 2018 की तुलना में इस साल 10 प्रतिशत की दर से घटे हैं। इसी तरह वृद्ध नागरिकों के खिलाफ हो रहे अपराध भी दिल्ली पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के कारण 22 प्रतिशत की दर से घटे हैं।


 

दिल्ली पुलिस ने अगले ट्वीट में लिखा, हत्या के जिन तीन मामलों का जिक्र माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं उनमें से दो आरोपी परिवार के सदस्य हैं या फिर मृतकों के घर में रहने वाले लोग ही हैं। दोनों ही केस सुलझा लिए गए हैं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वसंत विहार मामले में भी फ्रेंडली एंट्री ही है और पुलिस के पास इसे लेकर पुख्ता सबूत हैं।




गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में 9 हत्याओं के बाद मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस के बीच ये आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। बता दें कि इससे पहले भी केजरीवाल इस तरह का ट्वीट कर चुके हैं और उस वक्त भी दिल्ली पुलिस ने उन्हें इसके लिए जवाब दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed