फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi 19 YEAR OLD GIRL STUDENT APPREHENDED FOR MAKING FAKE INSTAGRAM PROFILES AND SENDING OBSCENE PICTURES

गर्लफ्रेंड का बदला: पहले बनाई फेक प्रोफाइल, फिर बॉयफ्रेंड की बहन-रिश्तेदारों को भेजीं अश्लील तस्वीरें

Tue, 21 Feb 2023 12:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Feb 2023 12:54 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी लड़की के पास से वो मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है जिससे वह फेक इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर अश्लील संदेश और तस्वीरें पीड़ितों को भेज रही थी।

विज्ञापन
Delhi 19 YEAR OLD GIRL STUDENT APPREHENDED FOR MAKING FAKE INSTAGRAM PROFILES AND SENDING OBSCENE PICTURES
लड़की गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय लड़की को फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील संदेश और फोटो भेजने के अपराध में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लड़की यह सब बदले की भावना से कर रही थी। दरअसल आरोपी लड़की नकली इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर उसके माध्यम से अपने दोस्त की बहन व रिश्तेदारों को अश्लील संदेश और तस्वीरें भेज रही थी।
विज्ञापन


पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने अपनी छानबीन में पाया कि यह एक लड़की का काम है। लड़की से पूछताछ में पता चला कि वह शिकायतकर्ता के भाई से बदला लेना चाहती थी इसलिए उसने ये सब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी लड़की के पास से वो मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है जिससे वह फेक इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर अश्लील संदेश और तस्वीरें पीड़ितों को भेज रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed