फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 100 e-buses will run from the capital to neighboring states

Delhi : राजधानी से पड़ोसी राज्यों तक दौड़ेंगी 100 ई बसें, तीन प्रदेशों के 17 रूट पर मिलेगी किफायती सेवा

Sat, 07 Jun 2025 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 02:12 AM IST
सार

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) अब हरियाली और कनेक्टिविटी की नई मिसाल कायम करेगा। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में 100 टाइप-3 ई-बसों को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन
Delhi: 100 e-buses will run from the capital to neighboring states
ई बस - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

दिल्ली से 100 नई ई-बसें पड़ोसी राज्यों के 17 रूटों पर दौड़ेंगी। यह कदम न केवल दिल्ली की हवा को साफ रखेगा, बल्कि पड़ोसी राज्यों के यात्रियों को भी किफायती और पर्यावरण अनुकूल यात्रा का तोहफा देगा। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को डीटीसी बोर्ड की बैठक में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को हरा-भरा और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ये महत्वपूर्ण फैसला किया है।

विज्ञापन


दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) अब हरियाली और कनेक्टिविटी की नई मिसाल कायम करेगा। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में 100 टाइप-3 ई-बसों को मंजूरी दी गई। ये बसें दिल्ली से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के 17 रूटों पर चलेंगी, जिनमें कई धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। ई-बसें डीटीसी के मौजूदा ड्राइवरों द्वारा चलाई जाएंगी, जिससे रोजगार के मौके बरकरार रहेंगे।
विज्ञापन


पंकज सिंह ने कहा कि यह कदम सरकार के विकसित संकल्प पत्र और ग्रीन दिल्ली, क्लीन दिल्ली के विजन को साकार करेगा। ये बसें न केवल दिल्ली की हवा को साफ रखेंगी, बल्कि पड़ोसी राज्यों के यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा का विकल्प देंगी। इन बसों से दिल्ली और आसपास के शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनेगी, जिससे रोजमर्रा के सफर से लेकर तीर्थयात्रा तक आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापनों से डीटीसी को मिलेंगे 5 करोड़ सालाना
बैठक में डीटीसी की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए भी फैसला लिया गया। बसों पर विज्ञापनों के जरिये नॉन-फेयर रेवेन्यू बढ़ाने की योजना से हर साल करीब 5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी।


भविष्य में नई बसों के जुड़ने से यह राशि और बढ़ेगी। यह कदम डीटीसी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह पहल स्वच्छ परिवहन और मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को नया आयाम देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed