फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Defeated Corona but 30 percent of people struggling with mental problems

कोरोना को दे दी मात, मगर मानसिक समस्याओं से जूझ रहे 30 फीसदी लोग

Wed, 02 Sep 2020 04:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2020 04:39 AM IST
विज्ञापन
Defeated Corona but 30 percent of people struggling with mental problems
मानसिक रोग की समस्या... - फोटो : Amar Ujala

कोरोना से ठीक होने के बाद भी करीब 30 फीसदी लोग मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। डॉक्टरो का कहना है कि भविष्य में दोबारा संक्रमित होने की चिंता,  मानसिक तौर पर थकावट और तनाव तथा शरीर में पहले जैसी ऊर्जा का न बचना जैसे कारणों से लोगों को ऐसी दिक्कते आ रही हैं। इन बीमारियों का समय पर इलाज नहीं होता तो यह गंभीर मानसिक समस्या बन जाती है। 

विज्ञापन


राजीव गांधी अस्पताल के डॉक्टर और कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. अजित जैन बताते हैं कि स्वस्थ होने के बाद जिन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही हैं उनका इलाज किया जा रहा है। इनमें करीब 40 फीसदी मरीज नींद न आना, घबराहट, बय, मानसिक थकावट, तनाव, अचानक पूरे शरीर में कंपकंपी होना, घुटन की हद तक सांस फैलने लगना जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन


ये मरीज बताते हैं कि उन्हे अब रात में नींद नहीं आती। हमेशा डर बना रहता है और जीवन में तनाव रहता है। जो मरीज आईसीयू से ठीक होकर गए हैं उन्हे यह समस्या सबसे ज्यादा है। उन्हे डर है कि अगर दोबारा संक्रमित हो गए तो क्या होगा। इसीलिए उन्हे सकारात्मक सोच पर ध्यान देने के लिए कहा जा रहा है। प्रतिदिन योग करना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed