{"_id":"643a97c12c697456020208ff","slug":"deepak-boxer-sent-to-14-day-custody-regarding-interrogation-in-mcoca-case-by-delhi-police-special-cell-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepak Boxer: स्पेशल सेल ने दीपक बॉक्सर को कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की हिरासत में भेजा गया गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepak Boxer: स्पेशल सेल ने दीपक बॉक्सर को कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की हिरासत में भेजा गया गैंगस्टर
Sat, 15 Apr 2023 05:56 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 15 Apr 2023 05:56 PM IST
सार
दीपक बॉक्सर का पासपोर्ट अगवानपुर निवासी महफूज खान ने बनाया था।
विज्ञापन
दीपक बॉक्सर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को पाटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गैंगस्टर को मैक्सिको से गिरफ्तार किया था। दीपक पर फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनाने का भी मामला है। कोर्ट ने मकोका मामले में पूछताछ के सिलसिले में हिरासत मंजूर की है।
विज्ञापन
बता दें कि हरियाणा के सोनीपत जनपद के धूमर निवासी दीपक बॉक्सर ने 19 दिसंबर 2022 ने खुद को रवि अंतिल निवासी गांव गोपालपुर नत्थानंगला उर्फ कोकरपुर थाना छजलैट जनपद मुरादाबाद निवासी बताते हुए पासपोर्ट बनवा लिया था। इस पासपोर्ट के जरिए ही दीपक बॉक्सर मैक्सिको भागा था लेकिन दिल्ली के बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के मामले में उसका नाम आया तो पुलिस उसे मैक्सिको से गिरफ्तार कर लेकर आई थी। दीपक बॉक्सर का पासपोर्ट अगवानपुर निवासी महफूज खान ने बनाया था।
विज्ञापन