{"_id":"ac5b15f1a8b81e34f966d9e0a09f9b8e","slug":"declare-me-independent-legislator-binny-tells-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP नहीं निर्दलीय विधायक कहलाना चाहते हैं बिन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP नहीं निर्दलीय विधायक कहलाना चाहते हैं बिन्नी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के विद्रोही विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने स्वयं को निर्दलीय विधायक घोषित करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के समक्ष दायर याचिका में बिन्नी ने तर्क रखा कि ‘आप’ ने उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा इसके बावजूद पार्टी ने अभी तक विधानसभा अध्यक्ष को इसकी जानकारी नहीं दी। बिन्नी ने कहा जब वे ‘आप’ के सदस्य ही नहीं हैं तो किस प्रकार उन्हें ‘आप’ की नीतियों का पालन करने के लिए बाध्य किया जा सकता है।
विज्ञापन
हालांकि विधानसभा सत्र के दौरान ‘आप’ पार्टी की ओर से जारी व्हिप के कारण पार्टी का विधायक न होने के बावजूद उन्हें समर्थन में वोट करना पड़ा था।