फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   death threat to CPI-M leader Sitaram Yechury

माकपा नेता येचुरी को मिली जान से मारने की धमकी

Sun, 28 Feb 2016 09:25 PM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
death threat to CPI-M leader Sitaram Yechury

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उनके मुताबिक धमकी देने वाले ने उन पर राज्यसभा में देवी दुर्गा के बारे में कथित तौर पर गलत बातें कहने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मंदिर मार्ग थाने में पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में साइबर सेल की मदद ले रही है।

शिकायत में सीताराम येचुरी ने कहा है कि उन्हें धमकी भरे फोन व एसएमएस मिल रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने संसद में दुर्गा के बारे में कुछ कहा है, जो पूरी तरह से फिजूल है।
विज्ञापन

उन्हें JNU मामले में भी मिली थी धमकियां

death threat to CPI-M leader Sitaram Yechury

क्योंकि उन्होंने संसद में ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। माकपा महासचिव ने कहा कि उनका पूरा भाषण यू ट्यूब पर है। उन्होंने इसे सुनियोजित तरीके से चलाया जा रहा अभियान बताया।


पिछले दिनों येचुरी ने शिकायत की थी कि जेएनयू विवाद पर उनके रुख को लेकर कथित तौर से दक्षिण पंथी ताकतों से उन्हें धमकियां मिली हैं। उनके मोबाइल पर करीब एक हजार कॉल और पांच सौ एसएमएस मिले हैं।

माकपा महासचिव के कार्यालय की ओर से धमकी के बाबत मंदिर मार्ग थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed