{"_id":"5c8d7d05bdec2213fb2cbe05","slug":"death-of-young-man-falling-from-the-flyover-people-making-the-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर से गिरकर युवक की मौत, वीडियो बनाते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर से गिरकर युवक की मौत, वीडियो बनाते रहे लोग
Sun, 17 Mar 2019 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2019 04:17 AM IST
विज्ञापन
road accident
पश्चिम विहार में शनिवार दोपहर को मीराबाग फ्लाईओवर से गिरकर एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कूटी को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी।
विज्ञापन
इसी टक्कर के चलते स्कूटी सवार हवा में उछलकर फ्लाईओवर से गिर गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पश्चिम विहार थाना पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान करने में जुटी है। बताया जाता है कि हादसे के बाद लोग युवक को अस्पताल पहुंचाने की बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरूविला ने बताया कि मरने वाले युवक की शिनाख्त उत्तराखंड कॉलोनी, संतनगर, बुराड़ी निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है। राकेश अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ यहां रहता था। वह नोएडा स्थित एक कॉलसेंटर में काम करता था।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश के सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें लगी थीं।
पहले तो पुलिस को मामला सुसाइड का लगा, लेकिन जब पुलिस फ्लाईओवर पर पहुंची, तो वहां मृतक की स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पास ही हेलमेट भी पड़ा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी।