{"_id":"bfe48c2befb69c912e161e64f6f3e481","slug":"death-of-a-worker-at-the-commotion-sabotage-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की मौत पर हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की मौत पर हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के इकोटेक टू स्थित एक कंपनी में करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। कंपनी कर्मचारियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, थोड़ी देर बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सदरपुर नोएडा निवासी फिरोज खान (28) विमल प्लास्टो कंपनी में काम करता था। बुधवार को सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम चल रहा था। इस कार्य में फिरोज भी लगा हुआ था। वायरिंग करने के दौरान उससे करंट लग गया।
विज्ञापन
कर्मचारी उसे तुरंत कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भीड़ ने अस्पताल के गेट का शीशा तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
इधर, कैलाश अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सनिल कपूर ने बताया कि अस्पताल में लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है।
मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।