फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   death of a girl after falling from balcony

बालकनी पर स्टूल लगा झांक रही थी बच्ची, गिरकर मौत

Mon, 13 May 2019 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 May 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
death of a girl after falling from balcony
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

हर्ष विहार में एक दर्दनाक हादसे में पहली मंजिल से गिरकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान किरण (6) के रूप में हुई है। मासूम बालकनी पर स्टूल लगाकर नीचे झांक रही थी। 

विज्ञापन


संतुलन बिगड़ने से वह सिर के बल नीचे गिर गई। परिजन फौरन उसे जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, किरण परिवार के साथ गली नंबर-13, हर्ष विहार में किराये के मकान में पहली मंजिल पर रहती थी। पिता बिजेंद्र कुमार रिक्शा चलाता है, जबकि मां घरों में सफाई का काम करती है। किरण का एक छोटा भाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम को पिता काम पर गया था। मां घर पहुंची तो उसने देखा कि छोटे बच्चे की तबीयत खराब थी। मां बच्चे को लेकर दवाई लेने चली गई। किरण उस समय घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह बालकनी पर स्टूल लेकर आ गई। 


मासूम स्टूल पर चढ़कर नीचे झांकने लगी और नीचे गिर गई। पड़ोसी अभी बच्ची को अस्पताल ले जाते, उससे पहले ही किरण की मां भी वहां पहुंच गई। आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से किरण को अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed