{"_id":"f0895c91099107f93c45d168c84d23f3","slug":"death-in-sewer-by-poison-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार क्यों होता है ये हादसा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार क्यों होता है ये हादसा?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 21 Jan 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में सीवर की सफाई के दौरान एक कर्मचारी की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी बेहोश हो गया।
विज्ञापन
बेहोश कर्मचारी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे बाद में सफदरजंग रेफर कर दिया गया है।
थाना सारन स्थित पर्वतीया कॉलोनी चौकी के इंचार्ज तेजराम के अनुसार, कुछ सीवर सफाई कर्मी सोहना रोड स्थित दयाल अस्पताल के पास सीवर की सफाई कर रहे थे।
इनमें से दो कर्मचारी सफाई के लिए जैसे ही नीचे उतरे, इसी दौरान जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इससे अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को सीवर से बाहर निकाला गया और बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां डॉक्टरों ने एक कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को सफदरजंग रेफर कर दिया।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में की गई है, जबकि घायल का नाम चंद्रपाल बताया जा रहा है। बताया गया है कि दोनों पर्वतीया कॉलोनी के ही निवासी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन