फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of retired judge Ravi Malhotra found stuck in net in Meerut

Meerut: रिटायर्ड जज का झाल में अटका मिला शव, चार दिन पहले हुए थे लापता; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 01 Jul 2024 08:49 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़) Published by: श्याम जी. Updated Mon, 01 Jul 2024 08:49 PM IST
सार

मेरठ में सेवानिवृत्त जज रवि मलहोत्रा लापता हो गए थे। चार दिन बाद उनका शव गंग नहर स्थित झाल में अटका मिला। परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। 

विज्ञापन
Dead body of retired judge Ravi Malhotra found stuck in net in Meerut
सेवानिवृत्त जज रवि मलहोत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार दिन पहले मेरठ से लापता सेवानिवृत्त जज रवि मलहोत्रा का शव सोमवार दोपहर धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा में गंग नहर स्थित झाल में अटका मिला। शव को बाहर निकालकर पुलिस ने उनकी शिनाख्त की। शव की हालत सड़ी गली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर कुछ स्थानीय लोगों ने देहरा झाल पर एक शव के फंसे होने की सूचना धौलाना पुलिस को दी थी। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव के पेट पर कुछ घाव नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस इसे कई दिन पुराना शव होने के कारण होना बता रही है।
विज्ञापन


मेरठ की जुवेनाइल कोर्ट से सेवानिवृत्त जज रवि मलहोत्रा मेरठ की मधुबन कॉलोनी में रहते थे। परिजनों के अनुसार 27 जून को वे कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उनकी कार मेरठ में गंग नहर के किनारे खड़ी मिली थी। उसमें चाबी के अलावा रवि मलहोत्रा का मोबाइल, पर्स आदि मौजूद मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि परिजन पहले से ही हत्या की आशंका जता रहे हैं। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र ने शव की शिनाख्त की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। मेरठ पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed