फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad Murder Case: Dead Body Of Girl Found Soaked In Blood In Fountain Of ATS Society In Indirapuram

दोस्त से मिलने आई थी: सीसीटीवी फुटेज में 23वीं मंजिल से गिरती दिखी छात्रा, मां बोली- तनाव में थी बेटी

Sat, 25 Nov 2023 01:24 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 25 Nov 2023 01:24 PM IST
सार

Ghaziabad Crime : युवती के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं और नाक से खून भी निकल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मगर चार घंटे की पड़ताल के बावजूद युवती की पहचान नहीं कर पाई है। 

Ghaziabad Murder Case: Dead Body Of Girl Found Soaked In Blood In Fountain Of ATS Society In Indirapuram
फव्वारे में मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में नीतिखंड की एटीएस सोसायटी में शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे संतोष मेडिकल काॅलेज में बीडीएस की छात्रा आस्था शर्मा (30) का खून से लथपथ शव फव्वारे में पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त छह घंटे में हो सकी। सीसीटीवी फुटेज में वह टाॅवर नंबर -22 की 23वीं मंजिल से गिरती नजर आ रही है। इसके आधार पर पुलिस ने मामला आत्महत्या का बताया है। पुलिस का कहना है कि वह शुक्रवार को टावर नंबर छह में रहने वाले दोस्त रोहित खन्ना से मिलने आई थी। शाम छह बजे मुलाकात के बाद सोसाइटी से चली गई, लेकिन तीन मिनट बाद ही वापस आई। इस बार टावर नंबर 11 में पहुंची और फिर छलांग लगाकर जान दे दी। छज्जे पर उसकी चप्पल भी मिली है।



पुलिस ने बताया कि दिल्ली की विकासपुरी मंडी निवासी कार शो रूम के मालिक अजय शर्मा की बेटी आस्था और मुंबई में फिल्म एक्टिंग का कोर्स कर रहे रोहित खन्ना में एक साल से दोस्ती थी। पिछले कई महीनों से आस्था अक्सर रोहित से मिलने आती थी। लेकिन, दो महीने पहले दोनों की दोस्ती टूट गई थी। इसके बाद भी आस्था कभी-कभार मिलने के लिए आती रही। वह अवसाद में थी। उसका उपचार भी चल रहा था। शुक्रवार को वह पहले सुबह नौ बजे आई और दोपहर तक रोहित के साथ रही। इसके बाद शक्तिखंड स्थित अपने फ्लैट पर चली गई। शाम को फिर से आई और छह बजे वापस आई। सोसायटी से निकलते ही फिर से वापस आई और रोहित के पास न जाकर दूसरे टावर पर गई। इसके बाद उसने छलांग लगाकर जान दे दी।

मां ने कहा, तनाव में थी बेटी
पुलिस ने आस्था की मां से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि बेटी काफी दिनों से तनाव में थी। उसका उपचार भी चल रहा था। बेटी की मौत की खबर से वह सदमे में आ गई। थोड़ी देर बाद ही परिजन इंदिरापुरम कोतवाली पहुंच गए।

विज्ञापन

लिफ्ट में जाती नजर आई 
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आस्था का रोहित खन्ना के पास आना जाना था। सीसीटीवी में भी वह लिफ्ट से ऊपर जाती दिखी है। छज्जे पर उसकी चप्पल बरामद हुई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।

75 कैमरों की फुटेज देखी
पुलिस को आस्था की मौत के रहस्य से पर्दा उठाने में छह घंटे का समय लगा। इसके लिए 75 कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में वह लिफ्ट से 23वीं मंजिल पर जाती नजर आई। तब जाकर स्पष्ट हुआ कि मामला आत्महत्या का है। इससे पहले आशंका यह भी थी कि उसकी हत्या न कर दी गई हो। शव की शिनाख्त भी नहीं हो पा रही थी। इस पर शव की तस्वीर आरडब्ल्यूए के व्हाट्स एप ग्रुप पर साझा की गई। छह घंटे बाद एक युवती ने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों और फिर रोहित खन्ना से संपर्क किया।
 

सुरक्षा पर उठे सवाल
एटीएस की गिनती इंदिरापुरम की वीआईपी सोसायटी में होती है, लेकिन इस घटना ने यहां की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए। आस्था रोहित से मिलने कई बार आ चुकी थी। शुक्रवार को गेट नंबर पांच से प्रवेश किया तो उसका विवरण दर्ज नहीं किया गया। उसका शव शुक्रवार की शाम से शनिवार की सुबह तक पड़ा रहा लेकिन किसी ने उसे नहीं देखा। सुबह माली की नजर पड़ने पर घटना का पता चला।

कराई जाएगी जांच
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष यतेंद्र तेवतिया का कहना है कि आस्था पिछले कई महीने से दोस्त से मिलने आती थी। लिहाजा सुरक्षा गार्ड उसे जानते होंगे। इस वजह से एक बार प्रवेश का समय दर्ज नहीं करा पाए होंगे लेकिन इस लापरवाही की जांच कराकर नोटिस दिया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed