फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead Body of a woman found in a sack at Sarita Vihar in Delhi

अपने घर से दोस्त से मिलने निकली थी युवती, बोरे में मिला शव

Thu, 28 Feb 2019 10:12 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 28 Feb 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Dead Body of a woman found in a sack at Sarita Vihar in Delhi
डेमो - फोटो : डेमो

दिल्ली के सरिता विहार इलाके में बुधवार शाम को एक युवती का शव मिला। युवती का शव बोरे में था। शुरूआती जांच में लग रहा है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम आने केबाद ही पता लगेगा कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं और युवती की हत्या कैसे की गई है। पुलिस को युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 25 वर्षीय युवती निशा कुमारी डी-ब्लाक, दक्षिणपुरी अंबेडकर नगर में रहती थी। निशा के पिता चंदन शान साकेत में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। निशा ने 12वीं कक्षा केबाद इग्नू से बीए किया था। वह 25 फरवरी को शाम तीन बजे घर से नौकरी केलिए साक्षात्कार देने की बात कहकर निकली थी।
विज्ञापन


शाम चार बजे निशा का फोन बंद हो गया। परिजनों ने निशा को कई बार फोन लगाया, मगर उसका फोन नहीं मिला। परिजनों ने 25 फरवरी को ही अंबेडकर नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। निशा कुमारी पहले नौकरी करती थी, मगर इन दिनों वह नौकरी नहीं कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि युवती का शव नोएडा- सरिता विहार रोड पर रेलवे लाइन केपास बुधवार को पौने चार बजे मिला। सरिता विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार शाम तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस ने इस मामले में काफी लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed