फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead bodies of two children found in a box at Batla House in Jamia Nagar Delhi

दिल्ली में दर्दनाक घटना: दो दिन पहले लापता हुए भाई-बहन, अब बक्से में मिले दोनों के शव, सामने आई मौत की ये वजह

Tue, 06 Jun 2023 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेवटर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेवटर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Jun 2023 09:17 PM IST
सार

छत पर रखे संदूक में बंद होने से आठ साल के नीरज और छह साल की उसकी छोटी बहन आरती की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों ही दो दिन से लापता थे। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Dead bodies of two children found in a box at Batla House in Jamia Nagar Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जामिया नगर के जोगाबाई एक्सटेंशन में संदूक बंद होने से मासूम बहन-भाई की दम घुटने से मौत हो गई। बच्चों की बड़ी बहन (14) ढूंढते हुए छत पर गई और संदूक को खोला तो उसमें नीरज (आठ) और आरती (छह) मृत पड़े हुए थे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि बच्चे बॉक्स में खेल रहे थे। खेलते हुए संदूक का ढक्कन ऊपर से बंद हो गया। बच्चे संदूक को खोल नहीं पाए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद दक्षिण-पूर्व जिले के उपायुक्त राजेश देव वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चौकीदार की नौकरी करने वाला बलबीर बड़ी बेटी, छोटी बेटी आरती व इकलौते बेटे के साथ एफ-दो जोगाबाई एक्सटेंशन में रहता है। जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि पुलिस को मंगलवार शाम सात बजे सूचना मिली थी कि दो बच्चों के शव संदूक में पड़े हुए हैं। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को पोस्मार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को जांच में पता लगा कि दोनों की बच्चे मंगलवार दोपहर 3.30 बजे से गायब थे। इन्होंने दोपहर का खाना परिवार के सदस्यों के साथ खाया था। परिजनों ने बच्चों को ढूंढना शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बहन छत पर गई और संदूक को खोलकर देखा तो दोनों के शव उसमें पड़े हुए थे। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ये स्पष्ट हो जाएगा कि दोनों बच्चों की मौत कैसे हुई है। इस दर्दनाक घटना के बाद मुहल्ले में मातम का माहौल पसर गया था।

विज्ञापन

दो दिन पहले बड़ी बहन ने मना किया था
पुलिस को जांच में पता लगा कि दो दिन पहले भी नीरज व आरती बॉक्स में खेल रहे थे। उस दिन बड़ी बहन समय से छत पर चल गई और संदूक में खेलने से मना किया था। बड़ी बहन ने यह भी कहा था कि आगे से इस संदूक में मत खेलना। इस मामले में परिजनों की लापरवाही भी सामने आ रही है कि आखिर पुराना संदूक छत पर क्यों रखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed