{"_id":"66defb49d9e82042150e4567","slug":"dda-will-give-compensation-20-lakh-on-death-of-mother-and-son-in-ghazipur-2024-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DDA देगा मुआवजा: गाजीपुर में नाले में डूबे थे मां-बेटे, प्रशासन ने बताई देने की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DDA देगा मुआवजा: गाजीपुर में नाले में डूबे थे मां-बेटे, प्रशासन ने बताई देने की वजह
Mon, 09 Sep 2024 07:12 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 09 Sep 2024 07:12 PM IST
सार
दिल्ली के गाजीपुर में बीते महीने नाले में डूबने से मां और बेटी की मौत के बाद अब डीडीए ने मुआवजे का एलान किया है। डीडीए पीड़ित परिवार को 20 लाख का मुआवजा देगा।
विज्ञापन
पीड़िता का परिवार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डीडीए ने कहा कि गाजीपुर पेपर मार्केट के पास खुला नाला उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। लिहाजा इस नाले में गत 31 जुलाई को एक महिला व बच्चे की डूबकर मृत्यु होने के मामले में उपराज्यपाल पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं और राजधानी निवासियों को भ्रमित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं डीडीए ने कोर्ट के निर्देश के तहत मृतक महिला व उनके बच्चे के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा राशि देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीए के अनुसार, वह मुआवजा राशि किसी प्रकार की स्वीकार्यता या दायित्व के बिना पूरी तरह से मानवता की दृष्टि से दे रहा है। इसका उद्देश्य मृतकों के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जबकि घटना घटने वाला खुला नाला एमसीडी के क्षेत्राधिकार में आता है।