{"_id":"68ed872f5ff1b50a0207c9d3","slug":"dda-to-renovate-2-200-lig-flats-in-narela-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नरेला में 2200 LIG फ्लैट्स को दुरुस्त करेगा DDA, सबसिटी का विकास तेज होने से बढ़ी फ्लैट बिकने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नरेला में 2200 LIG फ्लैट्स को दुरुस्त करेगा DDA, सबसिटी का विकास तेज होने से बढ़ी फ्लैट बिकने की उम्मीद
Tue, 14 Oct 2025 04:41 AM IST
विजय पुंडीर
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 Oct 2025 04:41 AM IST
सार
डीडीए को उम्मीद है कि नरेला सबसिटी का विकास तेज होने और आने वाले समय में मेट्रो रेल सेवा शुरू होने के बाद इन फ्लैट्स की मांग तेजी से बढ़ेगी। वर्तमान में, डीडीए के एलआईजी फ्लैट्स यहां 18 लाख रुपये तक की कीमत में दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ani
विस्तार
नरेला में वर्षों से खाली पड़े करीब 2200 एलआईजी फ्लैट्स को आकर्षक बनाने के लिए डीडीए ने बड़ी परियोजना शुरू की है। इन फ्लैट्स को फिर से रहने लायक बनाने के लिए डीडीए करीब 2.5 करोड़ खर्च कर रहा है।
विज्ञापन
डीडीए को उम्मीद है कि नरेला सबसिटी का विकास तेज होने और आने वाले समय में मेट्रो रेल सेवा शुरू होने के बाद इन फ्लैट्स की मांग तेजी से बढ़ेगी। वर्तमान में, डीडीए के एलआईजी फ्लैट्स यहां 18 लाख रुपये तक की कीमत में दिए जा रहे हैं। डीडीए ने इन फ्लैट्स को चमकाने के लिए दो अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं। पहला टेंडर 2,24,98,036 रुपये का है। यह टेंडर सेक्टर जी-2 और जी-6 पॉकेट-2 के सभी फ्लैटों के लिए हैं। इसमें इमारतों की दीवारों का नए सिरे से प्लास्टर किया जाएगा, पुरानी पाइपें बदली जाएंगी और पूरी पुताई का काम होगा। काम को 120 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक 14 अक्तूबर को टेंडर भरे जाएंगे।
विज्ञापन
बिजली, पानी के लिए अलग टेंडर
दूसरा टेंडर 19,26,647 रुपये का है। यह टेंडर सेक्टर जी-2 और जी-6 पॉकेट-1 के लिए है, जिसमें नए सिरे से बिजली और पानी की आपूर्ति को बड़े पैमाने पर दुरुस्त किया जाएगा। इस काम के तहत विद्युतीकरण की पूरी व्यवस्था होगी, साथ ही आरएमओ बूस्टर पंप सेट्स, सबमर्सिबल पंप सेट, अग्नि सुरक्षा संयंत्र और डीजल जनरेटर सेट भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विकास के केंद्र में आ रही नरेला सबसिटी
हरियाणा बॉर्डर पर उत्तरी-बाहरी दिल्ली के इस हिस्से में विकास की गति वर्षों से धीमी रही है। अब नरेला सबसिटी विकास के केंद्र में आ रही है। डीडीए ने इसे शिक्षा और खेल का हब बनाने की रूपरेखा बनाई है। करीब सात विश्वविद्यालय, खेल स्टेडियम बनाने की योजना है। इसके साथ मेट्रो परियोजना ने डीडीए के फ्लैटों की बिक्री की संभावनाओं को बढ़ा दिया है।