फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA launches online housing scheme

डीडीए की ऑनलाइन आवासीय योजना लांच, एक घंटे में 200 फ्लैट बुक

Sat, 19 Jan 2019 06:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
DDA launches online housing scheme
dda - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने पिछली आवासीय योजनाओं के 1205 एलआईजी व जनता फ्लैटों को बेचने के लिए नई योजना लांच की है। इसमें आवेदक घर बैठे एक क्लिक पर ऑनलाइन फ्लैट बुक कर सकता है। डीडीए तीन महीने के भीतर फ्लैट आवंटित भी कर देगा। डीडीए अधिकारियों का कहना है कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दोपहर बाद लांच योजना में एक घंटे के भीतर 200 फ्लैट बुक कर लिये गए।

विज्ञापन


दरअसल, 2014 व 2017 की आवासीय योजनाओं के सारे फ्लैट नहीं बिके थे। छह हजार से अधिक फ्लैट अकेले 2017 की योजना के खाली हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नरेला, सिरसपुर के 1205 फ्लैटों के साथ योजना लांच की गई है। आगे इसमें दूसरे इलाकों के फ्लैट भी शामिल किए जाएंगे। योजना की पंजीकरण राशि फ्लैट के आकार के हिसाब से दस हजार व पंद्रह हजार रुपये रखी गई है। फ्लैट न लेने की हालत में डीडीए इसे जब्त कर लेगा।
विज्ञापन


एक नजर में योजना
- पहले आओ, पहले पाओ आधार पर लांच की गई है आनलाइन आवासीय योजना 2019
- जरूरतमंद लोग ऑनलाइन करा सकते हैं बुकिंग, फ्लैट बचे रहने तक जारी रहेगी योजना।
- 20 से लेकर 26 वर्गमीटर तक के हैं फ्लैट
- नरेला, सिरसपुर व रामगढ़ के फ्लैट योजना में हैं शामिल
- फ्लैट की कीमत पंद्रह लाख से बीस लाख रुपये के बीच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed