फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA is raising awareness among landowners about participating in the land pooling policy.

Delhi NCR News: जमीन मालिकों को भूमि पूलिंग नीति में भागीदारी के लिए जागरूक कर रहा डीडीए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
- छावला और सारंगपुर गांवों में पहुंचकर किसानों और अन्य हितधारकों से किया संवाद, एमपीडी-2047 के तहत विकास योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने भूमि पूलिंग नीति के तहत जमीन मालिकों, किसानों और अन्य संबंधित लोगों को जागरूक करने के लिए छावला और सारंगपुर गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम किया। ‘रिफॉर्म उत्सव’ के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में लोगों को नीति के प्रावधानों और दिल्ली के नियोजित विकास की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, लोगों की शंकाओं और चिंताओं को सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया गया।

डीडीए के जोन-एल के अंतर्गत आने वाले इन गांवों में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य भूमि पूलिंग नीति में अधिक से अधिक जमीन मालिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को बताया कि मास्टर प्लान दिल्ली-2047 (एमपीडी-2047) के तहत क्षेत्र में किस तरह के विकास की परिकल्पना की गई है। इसमें बेहतर बुनियादी ढांचे के विकास के साथ सुनियोजित और एकीकृत शहरी विकास पर जोर दिया गया। इस दौरान जमीन मालिकों और किसानों ने भूमि पूलिंग नीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। डीडीए की ओर से उनकी जिज्ञासाओं और चिंताओं को समझते हुए नीति के तहत प्रस्तावित विकास मॉडल की जानकारी साझा की गई। साथ ही, अभी तक नीति में भागीदारी नहीं करने वाले जमीन मालिकों को भी इसमें सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। डीडीए का कहना है कि भूमि पूलिंग नीति का उद्देश्य विकास प्रक्रिया में जमीन मालिकों और अन्य संबंधित पक्षों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसके लिए लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि वे नीति के प्रावधानों और प्रस्तावित विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से समझ सकें। पारदर्शी संवाद और लोगों की भागीदारी के माध्यम से दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ बेहतर नियोजन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed