फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dcw frees a girl who was about to kill for honour killing from agra belongs to delhi

झूठी आन के लिए के लिए युवती की हत्या करना चाहता था परिवार, आयोग की मेहनत लाई रंग, कराया आजाद

Wed, 21 Nov 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Nov 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
dcw frees a girl who was about to kill for honour killing from agra belongs to delhi

दिल्ली महिला आयोग ने आगरा में परिजनों द्वारा कैद की गई युवती को पुलिस की सहायता से सुरक्षित छुड़वाया है। जोधपुर (राजस्थान) से युवती के मंगेतर ने आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। मंगेतर ने बताया था कि उस पर अत्याचार किया जा रहा है। साथ ही परिवार झूठी आन के लिए युवती को मारने की तैयारी में है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता युवक ने बताया कि चार साल पहले युवती से उसकी सगाई हुई थी, लेकिन अब लड़की के माता-पिता दूसरी जगह शादी करने का दबाव बना रहे थे। उसकी शादी दूसरे युवक से 19 नवंबर के लिए तय भी कर दी थी। युवक ने कहीं सुनवाई नहीं होने पर आयोग में संपर्क किया।
विज्ञापन


आयोग ने संज्ञान लेते हुए राजस्थान पुलिस से संपर्क किया। राजस्थान पुलिस इस मामले को पंचायत के हवाले करके आ गई। इसके बाद आयोग की एक टीम ने राजस्थान (धौलपुर) पुलिस से संपर्क किया। बसेरी थानाध्यक्ष को युवती के संबंध में जानकारी जुटाने को कहा, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के निर्देश पर आयोग के दो काउंसलर की टीम वहां भेजी गई, जहां उन्होंने धौलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने थानाध्यक्ष को जल्द मामला सुलझाने को कहा।

दिल्ली से आगरा पहुंची टीम

इसके बाद आयोग की टीम को पुलिस ने सूचना दी कि लड़की के घर ताला लगा हुआ है। न ही कोई एफआईआर हुई और न ही युवती को छुड़वाया गया। आयोग को सूचना मिली कि परिवार युवती को आगरा ले गया है, कैद करके रखा है और मारने की तैयारी में है।

स्वाति मालीवाल ने आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात की, जहां से आयोग को सहायता मिली। जल्द ही युवती की लोकेशन को पता किया गया और पुलिस की सहायता से 2 घंटे के अंदर ही युवती को आगरा से छुड़वा लिया गया।

यूपी पुलिस को धन्यवाद दिया
आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूूर्ण है कि माता-पिता झूठी आन के लिए बच्चों को मारने के लिए तैयार हो जाते हैं। उन्होंने माता-पिता से आपराधिक गतिविधियों मेें शामिल नहीं होने की अपील की। साथ ही यूपी पुलिस को सहायता के लिए धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed