फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCGI issues alert against use of Maya Chemtech s goods

Noida: DCGI ने माया केमटेक के माल के उपयोग के खिलाफ जारी किया अलर्ट, उज्बेक बच्चों की मौत से जुड़ा है मामला

Fri, 10 Mar 2023 10:52 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई
पीटीआई Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Mar 2023 10:52 PM IST
सार

18 बच्चों की मौत के मामले में मैरियन बायोटेक के तीन कर्मचारियों को मिलावटी दवाओं के निर्माण और बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दवा कंपनी के ऑपरेशन हेड समेत तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
DCGI issues alert against use of Maya Chemtech s goods
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नोएडा स्थित दवा कंपनी मैरियन बायोटेक से प्राप्त कफ सिरप के सैंपल में मिलावट पाए जाने के बाद अब ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने दिल्ली के माया केमटेक में बने कच्चे माल के प्रयोग को लेकर सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। डीसीजीआई ने कंपनी के माल का उपयोग न करने को कहा है।

विज्ञापन

डीसीजीआई ने दवा निर्माताओं को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली की इस कंपनी द्वारा सप्लाई किए गए प्रोपलीन ग्लाइकोल का उपयोग न करें। खांसी के सिरप में इसी की उपस्थिति के कारण कथित रूप से उज्बेकिस्तान में बच्चों की मौत हुई थी। माया केमटेक दवा कंपनियों को कच्चे माल की आपर्ति करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 18 बच्चों की मौत के मामले में मैरियन बायोटेक के तीन कर्मचारियों को मिलावटी दवाओं के निर्माण और बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दवा कंपनी के ऑपरेशन हेड समेत तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है। इस गिरफ्तारी के बाद कंपनी मालिक और मालकिन (डायरेक्टर) फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed