फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daughters husband attacked her mother in law with knife in delhi

रुपये न देने पर सास को मार दिया चाकू, किया लहूलुहान

Sun, 31 Jan 2016 12:06 PM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
daughters husband attacked her mother in law with knife in delhi

मोती नगर इलाके में शुक्रवार रात रुपये न देने पर दामाद ने सास पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देकर भागने के दौरान बाहर मौजूद लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अशोक कुमार अपनी पत्नी वीणा के साथ मोती नगर इलाके में रहते हैं।

उसने अपनी बेटी मीनाक्षी की शादी ओम विहार निवासी पंकज कथूरिया से 2013 में की थी। शुक्रवार रात पंकज एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में चाकू लेकर आया। घर में घुसते ही अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


वीणा जब बीच बचाव करने लगी तो पंकज ने उसके हाथ पर चाकू से वार कर दिया। अशोक कुमार के शोर मचाने पर आरोपी डर कर वहां से भागने लगा। लेकिन घर के बाहर अलाव सेंक रहे लोगों ने पंकज को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर से मांगता था पैसे

daughters husband attacked her mother in law with knife in delhi

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया। उधर, वीणा को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच में पता चला कि पंकज शादी के बाद से लगातार अपने ससुर से रुपये मांगता था। चार माह पहले उसने ससुर से दो लाख रुपये की मांग की थी।

रुपये नहीं दे पाने की बात कहने के बाद पंकज मीनाक्षी की पिटाई करने लगा। इससे तंग आकर मीनाक्षी दो दिन पहले ही अपने मायके आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed