फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter of the elderly woman assault case notice to Delhi Police

बेटी से मार खाने वाली बूढ़ी मां के घर में खाने को है सिर्फ सड़ा आटा और फफूंद लगी ब्रेड

Wed, 25 May 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
Daughter of the elderly woman assault case notice to Delhi Police
बेटी ने मां को मारा - फोटो : ANI

कालकाजी इलाके में बुजुर्ग (80) महिला को बेटी द्वारा पिटाई करने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और एडीएम सीनियर सिटीजन ट्रिब्यूनल को नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन


आयोग ने पुलिस से वीडियो और पड़ोसियों के बयानों के आधार पर बेटियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और सीनियर सिटीजन टिब्यूनल से बेटियों को बुजुर्ग की देखरेख करने का निर्देश देने की मांग की है। 
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, आयोग टीम मंगलवार को कालकाजी इलाके में स्थित बुजुर्ग महिला से मिली। इस दौरान टीम ने जांच में पाया कि घर में खाने-पीने को कुछ भी नहीं था, स‌िवाय गुंथे हुए बासी आटे और फफूंद लगी ब्रेड के।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल, देखें वी‌ड‌ियो

Daughter of the elderly woman assault case notice to Delhi Police
बेटी ने मां को मारा

इसके बाद राशन उपलब्ध करवाया गया। पड़ोसियों ने टीम को बयान दिए कि दोनों बेटियों किराया लेकर चली जाती हैं। खाने-पीने पर पैसा खर्च करने की बजाय बेटियां अपनी बुजुर्ग मां को मारती हैं।

स्वाति के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के शरीर पर जख्मों के निशान थे। हालांकि बुजुर्ग महिला बेटियों की शिकायत नहीं देना चाहती है। स्वाति के मुताबिक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा को नोटिस दिया है, ताकि वे बेटियों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर सकें। 

इसके साथ ही गवाहों के बयान और वीडियो भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा दक्षिण पूर्वी जिला के एडीएम को भी नोटिस दिया गया है, ताकि वे बुजुर्ग महिला की देखरेख के लिए बेटियों को उचित दिशा-निर्देश दें।

देखें वीड‌ियोः
https://www.facebook.com/ANINEWS.IN/videos/924752317637532/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed