फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter died and mother injured in a road accident by Roadways bus

दिल्ली: बस की चपेट में आकर छह साल की बच्ची की मौत, मां घायल

Sun, 13 Oct 2019 09:41 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 13 Oct 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Daughter died and mother injured in a road accident by Roadways bus
यूपी रोडवेज बस

नई दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में यूपी रोडवेज की एक बस ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में छह साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि मां घायल है। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृत बच्ची की शिनाख्त दिव्या के रूप में हुई है। वह अपनी मां चेतना राघव (30) और पिता आशीष के साथ लोनी स्थित राजनगर कालोनी में रहती थी। दिव्या दुर्गापुरी स्थित गुरु हरिकिशन स्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार सुबह चेतना स्कूटी से बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी। 
विज्ञापन


ज्योति नगर इलाके में गोलचक्कर के पास अचानक तेज रफ्तार से आ रही यूपी रोडवेज की बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल मां- बेटी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दिव्या को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को जब्त कर लिया। पुलिस चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed