फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dasna Shiv Shakti Dham Temple Mahant Yeti Narasimhanand MLA Nandkishore Gurjar

UP: भाजपा विधायक नंदकिशोर का भड़काऊ बयान, मंदिर पर नहीं... सनातन पर हमला, कहा- पुलिस ने लाठीचार्ज कर की नौटंकी

Sun, 06 Oct 2024 01:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 06 Oct 2024 01:02 PM IST
सार

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, 'जो घटना हुई है वह बहुत ही निंदनीय है। महराज जी ने जो कहा वो विषय अलग है। लगातार जिस तरह सनातन पर हमले हो रहे हैं...इससे स्वाभाविक है कि उनसे आवेश में कोई बात निकली हो। ये मंदिर किसी का नहीं है।'

विज्ञापन
Dasna Shiv Shakti Dham Temple Mahant Yeti Narasimhanand MLA Nandkishore Gurjar
विधायक नंदकिशोर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना शिव शक्ति धाम मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के बयान पर दूसरे दिन भी बवाल हुआ। कैला भट्टा में लोगों ने महंत की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। पुलिस के कहने पर भी ये लोग हटे नहीं। इस पर उन्हें पुलिस ने बलपूर्वक खदेड़ा। इस मामले में केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शुक्रवार की रात डासना मंदिर के बाहर हुए बवाल के मामले में चार लोग पकड़े गए हैं। जगह-जगह प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने पांच केस दर्ज किए हैं। कैला भट्ठा के मामले में युवा शक्ति दल के अध्यक्ष रवि गौतम, अरविंद गौतम, कपिल गौतम, हासिम और अर्पित को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन




पुलिस का कहना है कि रवि गौतम ने आपत्तिजनक बयान दिया था। रवि गौतम ने शनिवार को पुलिस आफिस में प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की। इससे पहले शुक्रवार की रात बड़ी संख्या में लोग शिवशक्ति धाम पहुंच गए थे। महंत मंदिर में मौजूद थे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को बल पूर्वक खदेड़ा। लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस मामले में चार लोग पकड़े गए हैं। ये हैं आमिर, शहजाद, साजिद और शोएब। सभी मसूरी के निवासी हैं। पुलिस आफिस पर किया प्रदर्शन। शनिवार को आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता व मुस्लिम समाज के लोग नारेबाजी करते हुए पहुंचे । उन्होंने यति नरसिंहानंद सरस्वती और छोटा नरसिंहानंद कहे जाने वाले अनिल यादव को गिरफ्तार करने की मांग की। काफी देर तक नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम के नेतृत्व में भी काफी लोग पुलिस ऑफिस पहुंचे उन्होंने भी विवादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महंत पर 29 सितंबर को एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसी टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम संगठनों का गुस्सा फूट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत का किया एलान
शनिवार को डासना देवी मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेरठ और मुजफ्फरनगर से भी कई संगठन के लोग आए। इन लोगों ने बैठक करके कहा कि अगर मंदिर पर हमला करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो महापंचायत कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान विधायक नंद किशोर गुर्जर, डाॅ. उदिता त्यागी, चहल सिंह बाल्यान, पूजा त्यागी, अक्षय त्यागी, मोहित बजरंगी, नीरज त्यागी, सचिन गुर्जर मौजूद रहे।

महंत का सिर कलम करने पर इनाम का एलान...मुकदमा दर्ज
नाहल गांव के फिरोज खान नाम के शख्स ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर कहा है कि जो यति नरसिंहानंद का सिर कलम करेगा, उसे एक लाख का इनाम दिया जाएगा। इसका पता चलने पर पुलिस ने फिरोज खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिरोज की तलाश की जा रही है। इस एलान के बाद डासना के मंदिर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। साथ ही उन सभी मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिनसे महंत किसी भी रूप में जुड़े हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी. दिनभर डासना क्षेत्र में ही डेरा डाले रहे।

छोटे नरसिंहानंद को भी किया नामजद
गाजियाबाद। महंत यति नरसिंहानंद की आपत्तिजनक टिप्पणी की वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि टिप्पणी की वीडियो वायरल करने के मामले में एक्स (ट्विटर) हैंडल से तीन प्रोफाइल के नाम पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा डासना देवी मंदिर परिसर में चार अक्तूबर की रात अनिल यादव उर्फ छोटा नरसिंहानंद ने विवादित बयानबाजी कर वीडियो वायरल किया। इस मामले में वेव सिटी थाने में अनिल यादव उर्फ छोटा नरसिंहानंद, यति रणसिंहानंद गिरी महाराज, यति रामस्वरूपानंद और यति निर्भयानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विधायक ने कहा- महंत को किया गिरफ्तार
लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शनिवार को डासना मंदिर पहुंचकर दावा किया कि पुलिस ने यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया है। उनका कहना है कि उनके पास इसकी जानकारी आई है। इस पर डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि यति नरसिंहानंद के खिलाफ दर्ज मामले में अभी जांच की जा रही है। कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। विधायक ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने मंदिर पर हमला करने का प्रयास किया, उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सिर्फ नाटक किया। इस मामले में पुलिस को 15-20 लोगों का एनकाउंटर कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हमला जेहादियों ने किया था।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, 'जो घटना हुई है वह बहुत ही निंदनीय है। महराज जी ने जो कहा वो विषय अलग है। लगातार जिस तरह सनातन पर हमले हो रहे हैं...इससे स्वाभाविक है कि उनसे आवेश में कोई बात निकली हो। ये मंदिर किसी का नहीं है। हजारों-हजार वर्षों से है। ये हमला सनातन धर्म पर किया गया है। पुलिस ने रात में लाठीचार्ज करने का नाटक तो किया, लेकिन रात में 10-20 लोगों को गोली मारकर एनकाउंटर करना चाहिए था। रात में दस-बीस लोग मर जाते तो इस तरह का बवाल करने वाले नहीं होते। क्या हिंदु समुदाय के लोगों किसी मस्जिद पर पथराव करते हैं। देश कानून से चलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed