फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daring Cities 2020 Delhi MC Arvind Kejriwal invited to address the summit

डेयरिंग सिटीज 2020 सम्मेलन को संबोधित करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Mon, 05 Oct 2020 09:07 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 05 Oct 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Daring Cities 2020 Delhi MC Arvind Kejriwal invited to address the summit
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पर्यावरण पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। सात अक्तूबर को आयोजित होने वाले ‘डेयरिंग सिटीज 2020’ के मंच पर मुख्यमंत्री देश और दुनिया के सामने अपनी बात रखेंगे। 

विज्ञापन


सम्मेलन की मेजबानी जर्मनी सरकार के सहयोग से बॉन शहर में की जा रही है। ‘डेयरिंग सिटीज’ जलवायु परिवर्तन पर शहरी नेताओं का एक वैश्विक मंच है। विशेषकर कोविड -19 महामारी के संदर्भ में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जलवायु आपातकाल और पर्यावरणीय स्थिरता से निपटने के लिए की गई बहुस्तरीय कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए बोगोटा (कोलंबिया), साओ पाओलो (ब्राजील), लॉस एंजल्स (यूएसए) और एंटेब्बे (युगांडा) के शहरी नेताओं और निर्णयकर्ताओं के साथ आमंत्रित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मंच जलवायु से संबंधित विषयों पर चर्चा कराता है। मुख्यमंत्री इस मंच के माध्यम से बताएंगे कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने वायु प्रदूषण के संकट का समाधान करने के लिए पूसा इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित की गई। नई तकनीक डीकंपोजर जो भारत में अपनी तरह की पहली ईवी नीति को लागू करके मौजूदा जलवायु आपातकाल से निपटने के लिए कदम उठाया गया है।

वर्चुअल फोरम के माध्यम से सात अक्तूबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, उतरी अमेरिका और एशिया के प्रतिष्ठित शहरों और उप-व्यायवायिक नेता भी अगले 5 वर्षों में अपने-अपने शहर व क्षेत्र के बदलाव पर विचार प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री पूर्ण सत्र में बोलेंगे। 

देश भर के एक हजार से अधिक मेयर नगर पार्षदों, शहरी विचारक नेताओं, राष्ट्रीय सरकार के प्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं, व्यापार जगत के नेताओं और समुदायिक आयोजकों के अंतरराष्ट्रीय और बहुआयामी दर्शकों को संबोधित करेंगे। 


पूर्ण सत्र में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और संघीय मंत्री पर्यावरण, प्रकृति संरक्षण और परमाणु सुरक्षा (बीएमयू), जर्मनी के एचई स्वेंजा शुल्जे के मुख्य भाषण को भी शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed