गुजरात के दलित पीड़ितों से मिलेंगे केजरीवाल, आशुतोष ने भाजपा पर लगाया पिटाई का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में दलितों से हिंसा की आम आदमी पार्टी (आप) ने कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी ने इसे भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता करार दिया है। बृहस्पतिवार को वरिष्ठ आप नेता आशुतोष और शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।
इस बीच आप की गुजरात इकाई ने बुधवार को प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन किया। वरिष्ठ आप नेता आशुतोष ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि गुजरात में दलित परिवार के बच्चों को पहले पीटा गया फिर उनके बचाव में आए परिजनों की भी पिटाई हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पूरी तरह से स्थानीय भाजपा नेताओं व गुजरात पुलिस की मिलीभगत है। पिटाई में इस्तेमाल डंडे पुलिस के थे।
'भाजपा की दलित और महिला विरोधी छवि उजागर'
आशुतोष का आरोप है कि एनडीए सरकार में हैदराबाद, हरियाणा और गुजरात में जिस तरह से दलितों पर हमले हो रहे हैं, उससे भाजपा की दलित और महिला विरोधी छवि का पता चलता है।
उन्होंने मांग की कि इस मामले में मूकदर्शक बने पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के साथ उन्हें जेल भेजा जाए। साथ ही आरोपियों को भी कड़ी सजा मिले। आशुतोष ने बताया कि वह खुद बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से मिलने गुजरात जा रहे हैं, जबकि आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को गुजरात में होंगे।
बता दें कि बीते दिनों गुजरात के वेरावल में दलितों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोगों ने दलित युवकों को तब पीटा, जब वह जानवर की खाल उतार रहे थे। इसके बाद गुजरात के कई इलाकों में दलितों ने उग्र प्रदर्शन किया।