सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दाती महाराज उर्फ मदन लाल मामले में पीड़िता द्वारा जांच पर सवाल उठाने संबंधी दायर आवेदन को पुलिस ने गुम कर दिया।
2 of 5
dati maharaj
- फोटो : dati maharaj
अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच अधिकारी से लिखित रूप में जवाब मांगा है। उनसे पूछा है कि आखिर आवेदन कैसे गुम हो गया। दरअसल, पीड़िता ने आवेदन में पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
3 of 5
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
साकेत जिला अदालत में एसएचओ अपराध शाखा चाणक्य पुरी को पीड़िता के आवेदन पर जवाब देना था। मामले की सुनवाई के दौरान पेश जांच अधिकारी ने कहा कि उसे दायर आवेदन की कॉपी मिली ही नहीं है।
4 of 5
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कोर्ट स्टाफ ने कहा कि आवेदन की प्रति पुलिस को सौंप दी गई थी। कोर्ट स्टाफ ने पुलिस द्वारा आवेदन प्राप्त करने संबंधित वह रजिस्टर भी पेेश कर दिया, जिस पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस पर पुलिस ने चुप्पी साध ली।
5 of 5
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
कोर्ट ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा यह बेहद गंभीर मामला है। अदालत ने पुलिस को इस मुद्दे पर अपना जवाब सोमवार तक दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पुलिस को अब तक की गई जांच रिपोर्ट भी पेश करने का कहा है।