फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cylinder blast in delhi, five injured Including three children.

सिलेंडर में धमाके से तीन बच्चों समेत पांच झुलसे

Tue, 21 Oct 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Oct 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
Cylinder blast in delhi, five injured Including three children.

दिल्ली के शकूरपुर स्थित जेजे कॉलोनी में सोमवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर में धमाके के बाद कमरे में आग लग गई। इससे तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। पुलिस ने सभी को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिलेंडर से गैस रिसकर पूरे घर में फैल चुकी थी। इस दौरान बीड़ी जलाने से धमाका हो गया। सुभाष प्लेस थाना पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पप्पू (35) कबाड़ी का काम करता है। वह पत्नी पूजा (30) और तीन बच्चों-खुशबूू (1), नीरज (7) और सोनिया (10) के साथ शकूरपुर जेजे कॉलोनी में किराये के एक कमरे में रहता है। बताया गया है कि सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे पप्पू ने जब बीड़ी पीने के लिए माचिस की तीली जलाई, तभी जोरदार धमाके के साथ कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू ने कमरे में सो रही पत्नी और बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान सभी के कपड़ों में आग लग चुकी थी। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने सभी के कपड़े में लगी आग को बुझाया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने घर में लगी आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया।


पुलिस झुलसे पांचों लोगों को अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि परिवार के सभी सदस्य खतरे से बाहर हैं। पप्पू 45 फीसदी, पूजा 30 फीसदी और बच्चे 15 से 20 फीसदी तक झुलसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed